बिग बॉस की विनर रूबीना दिलैक से जानें क्यों मिलने पहुंची किन्‍नर समाज की गुरुमां

मुंबई। बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक आखिरकार बाहर की वास्तविक दुनिया में दोबारा रम चुकी हैं। हर किसी की फेवरेट बन चुकी रूबीना दिलैक ने अपनी जीत का जश्‍न मनाया। बिग बॉस के मंच पर अपने सधे हुए अंदाज से सबका दिल जीतने वाली रूबीना दिलैक ने इंस्‍टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके साथ मुंबई किन्‍नर समाज की गुरुमां अन्‍नू और अन्‍य किन्‍नर दिखाई दे रही है। रुबीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं रूबीना दिलैक ने ये वीडियो शेयर बताया कि क्यों गुरु मां उनके घर मिलने आई थीं।

 रूबीना दिलैक

रूबीना ने बताया उन्‍हें अभिनव से मिलना था क्योंकि....

बता दें टीवी सीरियल अस्तित्व के अहसास की में रूबीना दिलैक ने किन्‍नर बहू का किरदार निभाया था। वहीं अब बिग बॉस में जीत हासिल करने वाली रूबीना दिलैक से मिलने ट्रांसजेंडर समुदाय अन्‍नूजी उनके घर पहुंची। रूबीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अन्नूजी हमें अपना आशीर्वाद देने आई थीं! वह किन्नर समाज से गुरुमां हैं और वह मेरे शो शक्ति का बहुत ही सक्रिय रूप से हिस्सा भी रही हैं। उन्हें खास तौर पर अभिनव शुक्ला से मिलना था क्योंकि उन्हें वो अच्छे आदमी लगते हैं...'

उपहार देकर रूबीना ने गुरुमां को घर से किया विदा

बता दें बिग बॉस के शो में रूबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्‍ला के संग एंट्री ली थी। शो की शुरूआत से ही शो के होस्‍ट सलमान खान के निशाने पर रहने वाली रूबीना दिलैक ने ये ट्राफी कर सबको चौका दिया था। अभिनव शुक्‍ला और रूबीना के रिश्‍ते की नरमी गर्मी इस शो में दर्शकों को भी देखने को मिली। वहीं रूबीना दिलैक ने जो वीडियो शेयर किया उसमें आप देख सकते हैं कि किन्‍नर समाज की गुरुमां रुबीना दिलैक को अपना आशीर्वाद दे रही हैं और रुबीना भी उनका सम्मान कर रही हैं। रूबीना ने गुरू मां और उनके साथ आए मेहमानों का स्‍वागत किया और विदाई में उनको उपहार भी दिए।

https://hindi.oneindia.com/photos/parineeti-chopra-viral-on-social-media-59807.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+