चीन ने LAC पर भारी सेना जुटाने के लिए मिट्टी ढोने वाले ट्रकों का किया इस्तेमाल, जानिए क्यों?

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख सेक्टर में गतिरोध स्थल पर युद्ध की स्थिति में चीन ने पूरी तैयारी कर ली थी और अपने सैनिकों को भारी वाहनों में भरकर भारतीय इलाके के पास तैनाती के लिए लेकर भी आ गया था और यह भारत-चीन सेनाओं के आमने-सामने आने की शुरुआत से पहले हुआ था। सूत्र बताते है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ऐसे भारी वाहनों का प्रयोग नागरिक हवाई अड्डे को एक सैन्य अड्डे में बदलने की परियोजना में मिट्टी पाटने में करती है।

Recommended Video

    India China Tension: Ladakh में सड़क निर्माण की वजह से चीन परेशान क्यों? | वनइंडिया हिंदी
    CHINA

    सूत्रों ने एएनआई को बताया कि प्रारंभिक अवधि के दौरान चीनियों ने अपने पश्चिमी राजमार्ग का प्रयोग किया ताकि LAC के पास भारतीय जमीन पर कई स्थानों पर और कुछ भारतीय क्षेत्रों के अंदर बड़ी संख्या में मौजूद चीनी सैनिकों को डाइवर्ट किया जा सके। सूत्रों ने कहा कि चीनी, भारतीय सैनिकों को चौंकाने में सफल रहे।

    CHINA

    क्योंकि चीनी और भारतीय सैन्य टुकड़ियों का एकदसूरे से जब सामना हुआ तो उन्होंने भारतीय सैनिकों के मुकाबले ज्यादा सैनिक तैनात करने के लिए सीमा से लगे ट्रकों और युद्ध के अन्य भारी वाहनों में अपने सैनिकों को तेजी से भारतीय सीमा की ओर बुला लिया था।

    CHINA

    सूत्रों ने कहा कि अपने सैनिकों की तेजी से आवाजाही के लिए उन्होंने उन ट्रकों का भी उपयोग किया, जो एक नागरिक हवाई क्षेत्र को एक सैन्य क्षेत्र में बदलने के लिए मिट्टी लाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे, जिसका इस्तेमाल एक ऐसे हवाई क्षेत्र के विकास के लिए हो रहा था, जिसे पीएलए ने अपने कब्जे में ले लिया है और इससे उसे बड़ी संख्या में सैनिकों को लाने में मदद मिली।

    CHINA

    सूत्र बताते हैं कि पिछले कई दशकों में चीनी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं, जिनमें पश्चिमी राजमार्ग परियोजना और अन्य क्षेत्रों से इसके साथ जुड़ने वाली सड़कें शामिल हैं, उसे उन्होंने बड़ी संख्या में सैनिकों को तेजी से लाने और ले जाने में चीन की मदद की है।

    CHINA

    सूत्रों ने कहा कि सीमा पर जहां दुश्मन पर गोलियां नहीं चलाई जाती हैं, वहां बढ़त पाने के लिए संख्यात्मक ताकत मायने रखती है और जिस गति से एक सेना किसी संघर्ष क्षेत्र में सैनिकों को ला सकती है, यही क्षमता उसे उसके दुश्मनों पर बढ़त दिलाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+