Haryanavi Superstar: कौन है सपना चौधरी का मंगेतर, जिसके साथ डांसर सपना ने की है सगाई!

बेंगलुरू। हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी अपने यूनिक डांस स्टाइल के लिए उनके चाहने वालों के बीच हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अपने प्रशंसकों के दिलों में रहने वाली सपना चौधरी ने इस बार उनका दिल तोड़ दिया है। दरअसल, सपना चौधरी को उनका हमसफर मिल गया है, जिसके साथ उनकी सगाई की खबर सुर्खियों में हैं।

Sapna

खबर है जल्द सपना चौधरी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अब हर किसी के जुबान पर एक ही सवाल है आखिर कौन है वह शख्स जिस पर सपना चौधरी इतनी फिदा हो गईं कि गुपचुप सगाई कर डाली। बताया जाता है दोनों एक दूसरे को एक अवॉर्ड शो के दौरान मिले थे और फिर उसके बाद हुई कई मुलाकातों के बाद दोनों में प्यार हो गया।

Sapna

सुपरहिट तेरी आख्यां का काजल सांग से देश-दुनिया में अपने प्रशंसकों में शुमार हुईं सपना चौधरी का दिल हरियाणवी सिंगर वीर साहू उर्फ बब्बू मान ने चुरा लिया है। हालांकि सपना चौधरी और वीर साहू के बीच सगाई की खबर अभी आधिकारिक नहीं कही जा सकती है, क्योंकि अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है।

Sapna

Recommended Video

    Sapna Choudhary secret engagement news getting viral, Know about her partner | वनइंडिया हिंदी

    सूत्र बताते हैं कि सपना चौधरी ने वीर साहू से गुपचुप सगाई कर ली है, जिसे अभी मीडिया से दूर रखा जा रहा है। उन्हीं सूत्रों का कहना है कि सपना वीर साहू के साथ जल्द शादी भी कर सकती हैं। शादी कब होगी इसका अभी कोई खुलासा नहीं हो सका है, जिसके लिए सपना के फैन बुरी तरह से इंतजार कर रहे हैं।

    Sapna

    गौरतलब है हाल ही में मीडिया से बातचीत में डांसर से सेलिब्रिटी बन चुकी सपना चौधरी ने अपनी शादी को लेकर संकेत दिया था, लेकिन उनकी सगाई की खबर इतनी जल्दी सुर्खियां बन जाएगी, इस बारे में किसी को खबर भी नहीं लगने दी। वीर साहू के साथ सगाई में रस्म में बंध चुकी सपना चौधरी कब शादी के बंधन में बंधेगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।

    Sapna

    सपना चौधरी के मंगेतर वीर साहू सिंगर के साथ-साथ एक्टर भी है। हालांकि सपना चौधरी के आगे उनका उतना बड़ा नाम नहीं है। हरियाणा का बब्बू मान के रूप में मशहूर वीर साहू का बतौर सिंगर-एक्टर कई म्यूजिक वीडियो बाजार में आ चुके है। हालांकि सपना चौधरी की तुलना में उनके म्युजिक वीडियो को लेकर लोगों में उतान क्रेज नहीं है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी वीर साहू को कई वर्षों से डेट कर रहीं थी और दोनों के अफेयर के चर्चे लोगों के जुबान पर थे।

    Sapna

    सपना चौधरी के दिए एक इंटरव्यू के मुताबिक उनकी बब्बू मान से पहली मुलाकात वर्ष 2015-16 में एक अवॉर्ड समारोह में हुई थी। हालांकि पहली नजर में बब्बू मान को लेकर सपना चौधरी ज्यादा आकर्षित नहीं थी, लेकिन जब उनकी बब्बू मान के साथ दूसरी मुलाकात हुई तो उन्होंने उन्हें अपना दिल दे बैठीं थी। जल्द ही दोनों में बातचीत होने लगी। शुरूआत में हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को नहीं पता चला।

    Sapna

    उल्लेखनीय है सपना चौधरी और बब्बू मान की सगाई को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा है। दरअसल, पॉप्युलैरिटी के शिखर पर बैठी सपना चौधरी की सगाई की खबरें सभी के लिए चौकाने वाले थे। हालांकि हरियाणा में उनकी पॉप्युलैरिटी काफी पहले से थी।

    sapna

    चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद सपना चौधरी के प्रशंसक हिंदुस्तान ही नहीं, विदेशों में भी खूब हो गए हैं। बॉलीवुड फिल्म समेत कई म्यूजिक वीडियो में का चुकी सपना चौधरी अभी हरियाणा की जानी मानी सेलिब्रिटी लिस्ट में शुमार हो चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सपना चौधरी के बीजेपी ज्वाइन करने की खबरें भी सुर्खियों में थी।

    यह भी पढ़ें- गुपचुप तरीके से सपना चौधरी ने की सगाई, जल्द ही इस सिंगर संग लेंगी सात फेरे!

    कौन हैं वीर साहू?

    कौन हैं वीर साहू?

    वीर साहू हरियाणा के फेमस सिंगर, राइटर और ऐक्टर हैं। इनका जन्म हरियाणा में ही हुआ है और एक किसान जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वीर ने साल 2016 में फिल्म 'थड्डी बड्डी' से फिल्मों में डेब्यू किया था।

    हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का लोकप्रिय चेहरा हैं वीर साहू

    हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का लोकप्रिय चेहरा हैं वीर साहू

    हरियाणवी फिल्म 'गांधी फिर आ गया', 'रशूक आला जाट' और 'खलनायक' जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया है। अपने किलर लुक्स, टशन, देसी स्वैग और कूल एटिट्यूड के लिए फेमस वीर साहू हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का लोकप्रिय चेहरा हैं. उनकी पर्सनैलिटी में जाट टशन साफ झलकता है।

    एक कम्युनिटी और फील्ड से हैं सपना और वीर

    एक कम्युनिटी और फील्ड से हैं सपना और वीर

    सपना चौधरी की तरह वीर साहू भी जाट हैं। दोनों एक ही फील्ड से हैं। सपना और वीर अपने-अपने प्रोफेशन में एक्सपर्ट हैं। दोनों का एटिट्यूड और स्वैग एक सा है। वीर साहू हरियाणा से हैं। अपने एनर्जेटिक सॉन्ग से वे कई सालों से पंजाब और हरियाणा के लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। वे अपने सॉलफुल और लॉजिकल सॉन्ग से यूथ को काफी इंस्पायर करते हैं।

    वीर साहू ने सिंगिंग करियर के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी

    वीर साहू ने सिंगिंग करियर के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी

    सिंगर से एक्टर बने वीर साहू ने अपने सिंगिंग करियर के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी थी। म्यूजिक इंडस्ट्री में बिना गॉडफादर पहुंचे वीर को सफल होने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े। वीर का पहला सॉन्ग थाड्डी बड्डी जबरदस्त हिट हुआ था। इस गाने ने वीर की किस्मत ही बदल कर रख दी। इसके बाद हरियाणा और नॉर्थ इंडिया में उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती गई।

    सपना चौधरी में लिए कोई ख्वाब नहींः वीर साहू

    सपना चौधरी में लिए कोई ख्वाब नहींः वीर साहू

    सपना चौधरी के मंगेतर कहे जा रहे वीर साहू ने सपना चौधरी से शादी को लेकर एक बार कहा था कि सिंगर डांसर सपना चौधरी उनके लिए कोई ख्वाब नहीं हैं। तभी से यह साफ हो गया था कि दोनों के बीच शादी को लेकर कोई अड़चन नहीं है।

    सोशल मीडिया सपना से उन्नीस हैं वीर साहू

    सोशल मीडिया सपना से उन्नीस हैं वीर साहू

    सोशल मीडिया पर सपना चौधरी अपने मंगेतर बब्बू मान से काफी आगे हैं। सपना चौधरी के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर करीब 30 लाख से अधिक फॉलोअर हैं जबकि ट्वीटर पर उन्हें 17 हजार लोगो फॉलो करते हैं वहीं, इंस्टाग्राम में उनके फॉलोअरों की संख्या करीब 23 लाख है। वहीं, वीर साहू यानी बब्बू मान के सोशल मीडिया पर बहुत कम प्रशंसक है, जिसके पीछे उनके शो ऑफ नहीं करने की आदत को कहा जा सकता है। हालांकि फेसबुक पर वीर साहू के करीब एक लाख प्रशंसक है जबकि इंस्टाग्राम पर उन्हें 18 हजार लोग फॉलो करते हैं।

    12 साल की उम्र से परिवार का पेट पाल रही सपना चौधरी

    12 साल की उम्र से परिवार का पेट पाल रही सपना चौधरी

    सपना का जन्म 25 सितंबर 1995 को दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से हुई, क्योंकि वहां उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र करीब 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम और भाई-बहनों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर आ गई और अपनी कमाई से उन्होंने अपने बड़ी बहन की शादी की।

     कभी सपना चौधरी ने की थी सुसाइड करने की कोशिश

    कभी सपना चौधरी ने की थी सुसाइड करने की कोशिश

    सोशल मीडिया पर अपने बारे में गंदे मैसेज और वीडियो शेयर किए जाने से तंग आकर सपना चौधरी ने वर्ष 2015 में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। सपना के मुताबिक उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बदमान करने की कोशिश की गई, जिससे वह टूट गईं थी, इसलिए उन्होंने सुसाइड करने के बारे में सोचा। कई दिन तक सपना को आईसीयू में रहना पड़ा। इस दौरान भी लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई। मीडिया से बात करते हुए सपना के दिल का दर्द बाहर निकला।

    पहले ही गाने ने सपना चौधरी को सुपरहिट बना दिया था

    पहले ही गाने ने सपना चौधरी को सुपरहिट बना दिया था

    सपना चौधरी को उनके पहले ही गाने ने सुपरहिट बना दिया था। इस गाने के बोल थे सॉलिड बॉडी। यूट्यूब पर डालते ही यह गाना वायरल हो गया और इसने सपना को बना दिया लाखों लोगों के दिलों की धड़कन।

    सबसे पहले यूट्यूब पर अपलोड करती हैं गाना

    सबसे पहले यूट्यूब पर अपलोड करती हैं गाना

    सपना चौधरी जब भी कोई गाना गाती हैं या परफॉर्म करती हैं तो उसे सबसे पहले यूट्यूब पर अपलोड करती हैं। यूट्यूब पर जाते ही यह वायरल हो जाता और सपना को मशहूर बनाने में इसका बड़ा हाथ है। वतर्मान में सपना चौधरी के यूट्यूब चैनल पर 10 लाख से अधिक सब्सक्रॉईबर्स हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+