गुपचुप तरीके से सपना चौधरी ने की सगाई, जल्द ही इस सिंगर संग लेंगी सात फेरे!

नई दिल्ली। लोकप्रिय हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मुताबिक ये कहा जा रहा है कि सपना चौधरी ने सगाई कर ली है, जिसके बाद हर कोई सपना को लेकर ही बातें करने लगा है, दरअसल सपना की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वो हरियाणा के मशहूर सिंगर और एक्टर वीर साहू के साथ नजर आ रही हैं, जिसके बाद ये चर्चा गर्म हो गई है कि सपना और वीर , जो कि लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, ने अपने रिश्ते को नाम देना का फैसला किया है और इसी वजह से दोनों ने सगाई कर ली है।

Recommended Video

    Sapna Choudhary secret engagement news getting viral, Know about her partner | वनइंडिया हिंदी
    इस साल के अंत में शादी करेंगी सपना चौधरी!

    इस साल के अंत में शादी करेंगी सपना चौधरी!

    यहां आपको ये भी बता दें कि सपना-वीर की जो तस्वीर वायरल हुई है, वो 6 महीने पुरानी है, यही नहीं खबर तो ये भी है कि इस साल के अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि सपना या वीर दोनों की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    वीर साहू संग सपना चौधरी की तस्वीर हुई वारयल

    वीर साहू संग सपना चौधरी की तस्वीर हुई वारयल

    गौरतलब है कि हरियाणा में बब्बू मान के नाम से मशहूर वीर साहू की हाल ही के एक इंटरव्यू में सपना ने काफी तारीफ की थी, उन्होंने वीर को एक समझदार और सुलझा हुआ इंसान कहा था और बोला कि वो दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को समझते हैं।

     'मेरे लिए सपना कोई सपना नहीं है'

    'मेरे लिए सपना कोई सपना नहीं है'

    सपना के इंटरव्यू के बाद वीर ने भी एक चैनल से बात करते हुए हंसते हुए कहा था कि मेरे लिए सपना कोई सपना नहीं है, जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर की बातें होने लगी थीं। बता दें कि सपना और वीर एक अवार्ड फंक्शन में मिले थे, जिसके बाद से दोनों में दोस्ती हो गई और अक्सर इन्हें साथ देखा जाने लगा है।

    फैंस को है सपना की प्रतिक्रिया का इंतजार

    फैंस को है सपना की प्रतिक्रिया का इंतजार

    फिलहाल अभी तक इस बारे में इंटरनेट सनसनी सपना चौधरी चुप हैं लेकिन उनके फैंस को लगता है कि सपना जल्द इस बारे में अपना रूख स्पष्ट करेंगी और उन्हें सगाई और शादी के बारे में बताएंगी।

    कौन हैं सपना चौधरी

    कौन हैं सपना चौधरी

    हरियाणा की मशहूर सिंगर सपना चौधरी का जन्म 1990 में हरियाणा के रोहतक में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। साल 2008 में ही सपना के पिता का देहांत हो गया था, तब वह सिर्फ 18 साल की थी। पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने लिए उन्होंने अपने शौक 'नृत्य' और 'गायन' को अपना व्यवसाय बना लिया और इस कला के माध्यम से ही वो पूंजी और शोहरत कमा रही है, वो अभी तक कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

    सपना का रहा है विवादों से नाता

    सपना का रहा है विवादों से नाता

    'बिग बॉस 11' से घर-घर मशहूर हुईं सपना चौधरी का विवादों से भी नाता रहा है, 17 फरवरी, 2016 को गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने एक 'रागिनी' गाई थी, जिसमें आरोप के मुताबिक दलितों के लिए उन्होंने जातिसूचक शब्द बोले थे, जिस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए दलित संगठन बहुजन आजाद मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल तंवर ने सपना के खिलाफ हिसार में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    एसआईटी टीम का भी गठन हुआ था

    एसआईटी टीम का भी गठन हुआ था

    इसके अलावा सपना चौधरी के विरुद्ध गुड़गांव में ​सेक्टर-29 के थाने में FIR भी हुई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपना के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के साथ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया था, मामले की जांच-पड़ताल के लिए एक SIT टीम का भी गठन हुआ था।

    सपना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी

    सपना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी

    जिसके बाद इस मामले में सपना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माफी मांगने के बाद भी सोशल मीडिया साईट पर दलित संगठनो द्वारा उनके खिलाफ अभियान छेड़ा गया था, उनको काफी भला-बुरा कहा गया था।

    सपना ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी

    सपना ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी

    जिनसे तंग आ कर सपना ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी, 29 सितम्बर 2016 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा सपना को जमानत मिल गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+