जानिए सुर्खियों में आए चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश कौन हैं?

अंशु प्रकाश, जिनके साथ बंद कमरे में दुर्व्यवहार किया गया वह दरअसल 1990 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम कैडर के आईएएस अफसर हैं

नई दिल्ली। दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश बदसलूकी की खबरों के बाद से सुर्खियों में आ गए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं, जिस तरह से घटना में दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ बुरे बर्ताव की बात सामने आ रही है वह दुखी करने वाली है। अंशु प्रकाश 1990 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम कैडर के आईएएस अफसर हैं। उन्हें पिछले साल 1 दिसंबर को दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया था। आपको बताते हैं कौन है अंशु प्रकाश

कौन है अंशु प्रकाश?

कौन है अंशु प्रकाश?

अंशु प्रकाश, जिनके साथ बंद कमरे में दुर्व्यवहार किया गया वह दरअसल 1990 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम कैडर के आईएएस अफसर हैं। अंशु को दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के तौर पर बीते साल 1 दिसंबर को नियुक्त किया गया था। तब केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल सरकार से बिना सलाह लिए अंशु को दिल्ली का मुख्य सचिव बना दिया था। अंशु दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं। वो इससे पहले केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव भी रह चुके हैं। अंशु प्रकाश ग्रामीण विकास मंत्रालय में वित्तीय सलाहकार के पद पर भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली नगर निगम में भी काम किया है।

अंशु प्रकाश के साथ बदसलूकी

अंशु प्रकाश के साथ बदसलूकी

सोमवार रात आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लह खाने ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अंरविद केजरीवाल के निवास पर आईएएस अंशु प्रकाश के साथ बदसलूकी की अंशु का आरोप है कि रात एक बैठक में उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई और ये सब कुछ सीएम केजरीवाल के सामने रहते हुए हुआ।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ मारपीट की घटना के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय ने एलजी से घटना की रिपोर्ट मांगी है। मामले में इंसाफ किया जाएगा, आईएएस डैनिक्स एंड सबऑर्डिनेट सर्विसेज के प्रतिनिधि मंडल से मेरी मुलाकात हुई है और उन्होंने मुझे इस पूरी घटना की जानकारी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+