तेलंगाना चुनाव में सीएम KCR के खिलाफ जानें कांग्रेस किस नेता को उतारने की कर रही तैयारी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है, 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस 1 नवंबर के अपने उम्‍मीदवारों की दूसरी और आखिरी लिस्‍ट जारी कर सकती है। इसके साथ ही ये बात लगभग तय हो चुकी है कि कांग्रेस पार्टी बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री कें चंद्रशेखर राव के खिलाफ किसको चुनाव मैदान में उतारेगी।

congress

सीएम के चंद्रशेखर राव के खिलाफ एआईसीसी ने टीपीसीसी अध्‍यक्ष ए रेवंत रेड्डी के बारे में लोगों का मूड जानने के लिए कांग्रेस के राजनीतिक रणनीतिकार सुनील कनुगोलू से कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र से एक सर्वे करवाया।

जिसके बाद माना जा रहा है कि रेवंत रेड्डी को कांग्रेस उनके गृह जनपर कोडंगल से चुनाव लड़वाने के अलावा कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र से केसीआर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने का मन बना चुकी है।

माना जा रहा है कि 1 नवंबर के बाद तो कांग्रेस अपनी अंतिम सूची जारी करेगी उसमें रेवंत को कामारेड्डी उम्मीदवार के रूप में घोषित किया जाएगा। रेवंत रेड्डी के इस सीट से चुनाव लड़ने की पुष्टि करते हुए पीसीसी प्रमुख कामारेड्डी में मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार रेवंत रेड्डी के लिए कामारेड्डी से नामांकन 8नवंबर को भरेंगे। कोडंगल क्षेत्र के लिए 4 नवंबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।

पूर्व मंत्री अली शब्बीर, जो कामारेड्डी से टिकट चाहते थे वो निज़ामाबाद शहरी क्षेत्र से मैदान में उतारा जा सकता है या उन्हें कामारेड्डी में रेवंत के लिए प्रचार करने के लिए कहा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि शब्बीर को निजामाबाद से उतारे जाने का जल्‍द ऐलान कर दिया जाएगा।

बता दें कांग्रेस के तेलंगाना में राजनीतिक रणनीतिकार सुनील कनुगोलू ने कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता रेवंत के प्रति लोगों के मूड का आकंलन करने के लिए कनुगोलू ने केसीआर से मुकाबला करने के लिए सही उम्मीदवार का सुझाव देने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए दो टीमें लगाई थीं।

इस टीम ने केसीआर के खिलाफ चुनाव में खड़े किए जाने पर सर्वे हुआ जिसमें कई जातियों, युवाओं, महिलाओं और अन्य लोगों से भी प्रतिक्रिया मिली। कनुगोलू की रिपोर्ट के अनुासार पार्टी के दूसरे दर्जे के नेताओं सहित अधिकांश लोगों ने केसीआर के खिलाफ लड़ने के लिए रेवंत की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। इसलिए माना जा रहा है कि कांग्रेस केसीआर के खिलाफ जल्‍द रेवंत को मैदान में उतारने का कांग्रेस ऐलान कर सकती है।

गौरतलब है कि रेवंत को कांग्रेस की जीत के बाद सीएम बनाने के लिए इस एरिया के लोग उत्‍साहितह ैं कदम से कामारेड्डी में पार्टी कैडर का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है, जहां 2004 के चुनावों में अली शब्बीर की जीत के बाद पार्टी नहीं जीत पाई है, जबकि 1952 कांग्रेस का ये गढ़ हुआ करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+