जानिए कश्मीर में कहां और कैसे बनते हैं पाकिस्तानी झंडे?

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारत के खिलाफ पाक के समर्थन में नारा (पाकिस्तान मेरी जान) लगाने और पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने का मामला सड़क से लेकर संसद तक गूंजा। देशवासियों में गुस्से की लहर दौड़ गई और ऐसा करने वाले अलगाववादी नेता मसरत आलम को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठने लगी। मगर कश्मीर के लोगों की बात मानें तो वहां पाकिस्तानी झंडा फहराना नयी बात नहीं है। इतना ही नहीं वहां पाकिस्तान का झंडा बनाया भी जाता है। पढ़ें आतंकवाद से जुड़ी हर खबर

आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि साल 2008 और 2010 में आजादी समर्थक रैलियों और प्रदर्शनों के दौरान बहुत से लोग पाकिस्तानी झंडे लिए नजर आते थे। इतना ही नहीं तब पाकिस्तानी झंडे फहराना भी आम बात था। लेकिन झंडा बनाना हमेशा से गुप्त काम रहा है क्योंकि इसमें सेना या फिर सुरक्षा संस्थाओं द्वारा गिरफ्तार होने का डर रहता है। श्रीनगर में हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के निवास पर रहने वाले सख्श ने बीबीसी को बताया कि झंडा बनाना बहुत आसान है।

उसने बीबीसी को बताया कि वो कुछ सफ़ेद और हरे कपड़े ख़रीदते हैं और झंडा बनाने के लिए एक दर्ज़ी को दे देते हैं, जो छिपाकर ये काम करता है। उसने बताया कि "दर्ज़ी मेरा दोस्त है, इसलिए मैं उस पर भरोसा करता हूं। जब वह झंडा सिल देता है तो मैं उसे एक पेंटर दोस्त के पास ले जाता हूं जो उस पर आधा चांद और तारे बना देता है।'' उसने बताया कि उसे पाकिस्तान और इसके झंडे से प्यार है। पढ़ें: आतंकियों के कब्जे से छुड़ाई गईं 234 लड़कियों से 214 गर्भवती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+