नाइजीरिया: बोको हरम से मुक्त कराई गईं 234 लड़कियों में से 214 गर्भवती
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आतंकी संगठन बोको हरम के कब्जे में कैद महिलाओं और लड़कियों को छुड़ाने के लिए नाइजीरिया की सेना ऑपरेशन चला रही है। यह ऑपरेशन सफल होता दिख रहा है। मगर एक चौकाने वाली बात ये है कि बोको हरम से छुड़ाई गईं 234 लड़किसों में से 214 लड़कियां गर्भवती हैं।

इस बात की जानकारी सयुक्त राष्ट्र संघ ने दी है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि यह बात इन लड़कियों की मेडिकल स्क्रीनिंग से पता चली है। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में पता चला है कि यह 214 लड़कियां प्रेगनेंसी की अलग-अलग चरण में हैं। उन्होंने बताया कि मुक्त कराने के समय कुछ महिलाओं की गोद में बच्चे थे तो कुछ प्रेगनेंसी की अंतिम माह में हैं।
उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया की सेना ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि उसने बोको हराम के विभिन्न ठिकानों से लगभग 7000 लड़कियों और महिलाओं को स्वतंत्र कराया था। सेना के प्रवक्ता ने कहा था कि सैनिकों ने उन अन्य 260 महिलाओं और बच्चों को पूर्वोत्तरी नाइजीरिया के आदामावा प्रांत में ढूंढ निकाला था जो बोको हराम के आतंकवादियों के हाथों से भाग निकली थीं।












Click it and Unblock the Notifications