Sania Mirza: सानिया मिर्जा के परिवार में कौन-कौन हैं? जानिए उनकी फैमिली ट्री
Sania Mirza Family Tree: भारत के पूर्व दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। चर्चा इसलिए तेज है कि हाल ही में उनका अपने पति और पाकिस्तान के क्रिक्रेटर शोएब मलिक से तलाक हो गया है। इसके बाद शोएब मलिक ने तीसरा निकाह भी कर लिया है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह रचाया है।
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक करीब 13 साल तक साथ रहे। सानिया मिर्जा टेनिस की मास्टर ब्लास्टर हैं। उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। 6 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन रही हैं। स्पोर्ट्स के साथ सानिया मिर्जा ग्लैमर की दुनिया में भी हिट रही हैं। सानिया मिर्जी की पर्सनल लाइफ के बारे में जारी चर्चा के बीच आपको बता रहे हैं कि उनके परिवार में कौन-कौन हैं। मिर्जा परिवार की फैमिली ट्री क्या है?

जानें सानिया मिर्जा की फैमिल ट्री
सानिया मिर्जी के पिता का नाम इमरान मिर्जा है। वे एक खेल संवाददाता रह चुके हैं। उनकी माता का नाम नसीमा मिर्जा है। उनकी छोटी बहन का नाम अनम मिर्जा है। अनम की शादी मशहूर भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन के बेटे से हुई है। सानिया मिर्जा का निक नेम सैम है। सानिया का बेहद क्यूट एक बेटा भी है। उसका नाम इजहान है।
यह भी पढ़ें- शोएब मलिक से सानिया मिर्ज़ा को नहीं मिला एक भी पैसा, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
पिता ने शुरू की थी 'स्पोर्ट्स कॉल' नामक खेल पत्रिका
सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। उनका होम टाउन हैदराबाद है। उनके पिता हैदराबाद में 'स्पोर्ट्स कॉल' नामक एक खेल पत्रिका भी शुरू की थी। इसके बाद उनके पिता ने प्रिंटिंग प्रेस बिजनेस में हाथ अजमाया था। उनकी मां नसीमा मिर्जा प्रिंटिंग बिजनेस से जुड़ी एक कंपनी में काम करती थीं। सानिया मिर्जा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद से की है।
सोशल मीडिया पर फोटो डालते ही फैन हैरान
बता दें कि सना जावेद का यह दूसरा निकाह है। वह भी अपने पहले पति से तलाक ले चुकी हैं। शोएब मलिक ने जब अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली तो सानिया फैन के हैरान रह गए। इसके बाद मिर्जा फैमिली ने इसपर स्पष्टीकरण दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ महीने पहले ही शोएब के साथ सानिया का तलाक हो गया था।
यह भी पढ़ें- सानिया मिर्जा ने सरेआम खोली थी शाहिद कपूर की पोल-पट्टी, बताया क्यों टूटा रिश्ता, कहा- Shahid का बुरा बर्ताव...












Click it and Unblock the Notifications