Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शोएब मलिक से सानिया मिर्ज़ा को नहीं मिला एक भी पैसा, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Shoaib Malik and Sania Mirza: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के बीच अब कुछ नहीं है। शादी के 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की वजह से ऐसा हुआ और सानिया को धोखा देकर शोएब मलिक निकल गए।

शोएब मलिक ने पाक एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली। जावेद भी इससे पहले तलाक ले चुकी हैं। शोएब मलिक के जीवन की यह तीसरी शादी है। सना की दूसरी शादी है। सानिया ने साल 2010 में शोएब मलिक से शादी की थी, वह 13 साल चलने के बाद टूट गई।

shoaib malik and sania

शोएब मलिक ने 41 साल की उम्र में तीसरी बार विवाह किया है। पहली बार साल 2002 में शोएब ने आयशा से निकाह किया था। इसके आठ साल बाद वह सानिया मिर्जा को डेट करते लगे और शादी कर ली। इस पर आयशा सामने आई और मीडिया में कहा कि शोएब ने पहले से ही मुझसे शादी की हुई है।

इसका खुलासा होने के बाद शोएब मलिक ने आयशा को तलाक दे दिया। तलाक के बाद आयशा को 15 करोड़ रुपये की रकम शोएब मलिक से मिली थी। अब सानिया के साथ तलाक हुआ है, तो यह सवाल भी होना लाजमी है कि सानिया को शोएब मलिक से कितने पैसे मिले होंगे।

सानिया ने इस्लाम के अनुसार 'खुला' लिया था। इसका मतलब होता है कि एक औरत अपने पति को तलाक दे सकती है। एकतरफा वह तलाक दे सकती है। इस तरह का तलाक होने के बाद मेहर नहीं दी जाती। लिहाजा शोएब मलिक से सानिया ने एक रुपया नहीं लिया।

सानिया खुद भी काफी अमीर हैं। उनकी संपत्ति भी शोएब मलिक के लगभग बराबर ही है। सानिया ने टेनिस से संन्यास ले लिया है। शोएब मलिक अभी भी लीग क्रिकेट में खेलते हुए दिखते हैं। अनुमानों के अनुसार शोएब और सानिया दोनों 200-200 से ज्यादा करोड़ रुपये की प्रोपर्टी के मालिक हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+