सानिया मिर्जा ने सरेआम खोली थी शाहिद कपूर की पोल-पट्टी, बताया क्यों टूटा रिश्ता, कहा- Shahid का बुरा बर्ताव...
Sania Mirza and Shahid Kapoor: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और उनके एक्स पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को तलाक देकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है। शोएब की तीसरी शादी के बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुएहैं। वहीं लोग उनकी एक्स पत्नी सानिया मिर्जा को लेकर भी कई तरह की बातें कर रहे हैं।
सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर का रिलेशन
आपको बता दें कि एक समय पर सानिया मिर्जा का नाम बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि कॉफी विद करण में पहुंचीं सानिया मिर्जा ने कैमरे के सामने इस बात को अफवाह कहा था। उन्होंने कहा था कि शाहिद के साथ वह कभी भी रिलेशन में नहीं थीं।

सानिया ने खुद शाहिद कपूर से रिश्ता तोड़ा था
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर रिलेशनशिप में थे। लेकिन शाहिद कपूर के बुरे बर्ताव के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि सानिया ने खुद शाहिद कपूर से रिश्ता खत्म किया था क्योंकि एक्टर के पजेसिव नेचर से परेशान हो गई थीं।
'शाहिद कपूर का कत्ल करना चाहती हूं'
वहीं कॉफी विद करण में रैफिड फायर राउंड के दौरान एक सवाल के जवाब में सानिया ने शाहिद कपूर का ही नाम लिया था। उन्होंने करण जौहर से कहा था कि वह रणवीर सिंह के साथ हुकअप करना चाहेंगी और रणबीर कपूर के साथ शादी करना चाहेंगी। लेकिन शाहिद कपूर का वह कत्ल करना चाहेंगी।
सानिया मिर्जा ने 2010 में की थी शादी
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। फिलहाल सानिया बेटे इजहान मलिक की मां हैं। सानिया मिर्जा ने साल 2009 में अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा के साथ सगाई की थी लेकिन 6 महीने के अंदर ही उनकी सगाई टूट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications