क्या करते हैं अरुण जेटली के बेटे और बेटी, बड़े बिजनेसमैन हैं दामाद
Recommended Video
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनको बीते 9 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। उस समय उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। कुछ साल पहले ही उनकी बैरियाट्रिक सर्जरी की गई थी। बता दें कि पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत बीते शुक्रवार को ही बिगड़ गई थी। अरुण जेटली को सांस लेने में तकलीफ को लेकर नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। अरुण जेटली की पत्नी का नाम संगीता है। उनकी शादी साल 1982 को हुई। दोनों के 2 बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम रोहन हैं और बेटी का नाम सोनाली।

बेटा और बेटी दोनों पिता की तरह वकील
अरुण जेटली की बेटी और बेटा दोनों अपने पिता की तरह वकील हैं। ये तीसरी पीढ़ी है जिसने वकालत में अपना करियर बनाया है। आपको बता दें कि जेटली पिता का नाम महाराज किशन जेटली था जो एक जानेमाने वकील थे ।

बेटी की शादी की हुई थी चर्चा
अरुण जेटली की बेटी सोनाली 2015 में अपनी शादी को लेकर चर्चा में आई थीं। उनकी शादी बिजनेसमैन और लॉयर जयेश बख्शी से हुई है। शादी में शाहरुख खान और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने माने सितारे शामिल हुए थे।

जेटली के बेटे रोहन ने न्यूयॉर्क से ली है लॉ की डिग्री
अरुण जेटली के बेटे रोहन भी पिता की तरह वकील हैं। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से की है। जिसके बाद एमिटी लॉ स्कूल से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। न्यूयॉर्क की कार्नेल यूनिवर्सिटी से लॉ में मास्टर की डिग्री ली। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह साल 2014 में भारत लौटे। जिसके बाद उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मेंबरशिप ली। साल 2014 में उन्होंने बतौर वकील सुप्रीम कोर्ट में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी।
Read Also- अरुण जेटली का निधन, देखिए RARE PIctures












Click it and Unblock the Notifications