प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के बारे में जानें सभी जानकारियां
नई दिल्ली, 11 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरूआत की। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के महोबा में एलपीजी कनेक्शन सौंपकर उज्ज्वला 2.0 का आरंभ किया। उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने महोबा में महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए। पीएम मोदी उज्ज्वला के लाभार्थियों से संवाद भी किया। आइए जानते हैं मोदी सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 क्या है।

कब हुई इस योजना की शुरूआत
बता दें घर-घर गैस कनेक्शन हो इसलिए मोदी सरकार ने 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 1.0 की शुरुआत की। योजना में गरीबी रेखा के नीचे आने वाली 5 करोड़ महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
Recommended Video

उज्जवला योजना क्या है
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए एलपीजी कनेक्शन दिए जाते हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से ये योजना चलाई जा रही है।

इस योजना का उद्देश्य
मोदी सरकार की इस योजना का उद्देश महिलाओं को खाना बनाते समय धुंए से बचाना है। साथ ही धुंए के कारण पर्यावरण और महिलाओं के स्वास्थ्य पर होने वाले असर को या तो खत्म किया जाए या बहुत हद तक काबू किया जाए। जब महिलाएं चूल्हे के बजाय गैस चूल्हें पर खाना बनाएंगी तो इस धुंए से बची रहेगी। बता दें बड़ी संख्या में ग्रामीण और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं लकड़ी के धुंए के कारण सांस संबंधी बीमारियों की शिकार हो रही हैं।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0
- उज्जवला योजना के अंतर्गत 2021-22 के बजट 1 करोड़ कनेक्शन देने का वादा किया गया है।
- कम आय वाले परिवारों को इसमें शामिल किया गया है, यानी गरीबी रेखा से नीचे वाले लोग इस योजना के लाभार्थी होंगे।
- जिनको उज्जवला में लाभ नही मिला था वे ही लोग इस योजना में शामिल किए जाएंगे।
- जमा-मुक्त गैस कनेक्शन मिलेगा, जिसके अंतर्गत लाभार्थी को पहला रिफिल और हॉटप्लेट फ्री दिया जाएगा

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 1.0
- 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में महिला को एक कनेक्शन देकर इसकी शुरूआत हुई थी।
- 2016 से 2019 तक 5 करोड़ परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की शुरुआत हुई।
- सरकार ने 2018-19 के बजट में इसे बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया।
- एलपीजी कनेक्शन पर सरकार हर गरीब परिवारों को 1600 रूपए की सब्सिडी देती है।
- 8000 करोड़ की सब्सिडी के जरिए 5 करोड़ लोगों को कनेक्शन मिला।
- 3 करोड़ लाभार्थियों को कनेक्शन मिले इसके लिए सरकार ने 4800 करोड़ और दिए।
- मार्च 2020 तक 8 करोड़ परिवारों को उज्जवला में कनेक्शन देना था।
- परंतु सरकार ने 7 महीने पहले अगस्त 2019 में लक्ष्य हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications