कौन थे पद्मश्री निर्मल सिंह, जिनकी कोरोना ने ली जान?

अमृतसर। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमित मामलों के साथ-साथ इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस बीमारी से पद्मश्री से सम्मानित सिख आध्यात्मिक गायक निर्मल सिंह का भी गुरुवार सुबह निधन हो गया है। उनकी उम्र 62 साल थी। निर्मल सिंह स्वर्ण मंदिर के पूर्व 'हजूरी रागी' भी थे। उन्होंने सुबह 4.30 बजे पंजाब के अमृत्सर में अंमित सांस ली। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में विदेश से लौटे थे और बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

Recommended Video

    Covid-19: Gurbani maestro Nirmal Singh की Coronavirus से मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, nirmal singh, padma sri, padam sri, covid-19, coronavirus, coronavirus in india, sikh, sikh spiritual singer, कोरोना वायरस, कोविड-19, पद्मश्री, पद्म श्री, कोविड-19, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, निर्मल सिंह, हजूरी रागी, सिख, सिख आध्यात्मिक गायक

    सरकारी मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुजाता शर्मा ने जानकारी दी कि निर्मल सिंह की हालत बुधवार शाम काफी खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि सिंह को सांस लेने में दिक्कत और चक्कर आने की शिकायत के बाद गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने विदेश से वापस आने के बाद दिल्ली, चंडीगढ़ और कुछ अन्य स्थानों पर धार्मिक सभा आयोजित की थीं। जिसमें उनका परिवार और रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने 19 मार्च को चंडीगढ़ के अपने घर में कीर्तन किया था। इन कार्यक्रमों के दौरान उनके साथ, उनकी दो बेटी, बेटा, पत्नी, एक ड्राइवर और 6 अन्य लोग थे। इन सभी को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।

    निर्मल सिंह को साल 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें सिख पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के गुरबानी में सभी 31 'रागों' के ज्ञान के लिए भी जाना जाता था। वह पंजाब के पांचवें ऐसे शख्स हैं, जिनकी कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। राज्य में अभी तक संक्रमित मामलों की संख्या 46 पहुंच गई है। वहीं सरकार ने गुरुवार को बताया है कि देश में बीते 12 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 131 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1965 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 50 हो गई है।

    केंद्र और राज्य सरकारों की तमाम कोशिशों के बाद भी देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1965 हो गई है। इसमें 1764 मामलों में अभी संक्रमण है। 151 लोग ठीक/ डिस्चार्ज/ विस्थापित हुए हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 50 हो गया है। दिल्ली में भी कोराना वायरस के मामलों की संख्या 152 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+