जानिए, सुशांत सिंह के पिता की FIR के बाद अब रिया चक्रवर्ती के पास हैं क्या कानूनी विकल्प?
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, एक्टर के पिता केके सिंह ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बिहार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर की मौत को एक महीने से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में मुंबई में पहले से ही एक एफआईआर का सामना कर रहीं रिया चक्रवर्ती की अब मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Recommended Video

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्कलें
गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की लाश मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में मिली थी। मुबंई पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह खुदकुशी बताया है लेकिन उनके परिवार और एक्टर के फैंस लगातार उनकी मौत पर सवाल उठा रहे हैं और माामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत सिंह के अंतिम समय में उनके सबसे करीब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती थीं जिन्हें इस केस में बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है।

सुशांत के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
मुंबई पुलिस पहले भी रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज कर चुकी हैं लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह के एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप के बाद अब इस केस के सभी समीकरण बदल गए हैं। केके सिंह ने बिहार पुलिस में रिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनके और उनके परिवार पर आत्महत्या, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और अन्य अपराधों का आरोप लगाया है। केके सिंह का आरोप है कि रिया ने सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाया।

पटना पुलिस रिया से पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची
इतना ही नहीं केके सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, रिया ने ना सिर्फ सुशांत के पैसों को उनके खाते से निकाला, लंबे समय तक उन पर मानसिक रूप से कई तरह के दबाव बनाने की कोशिश की। पिता के मुताबिक सुशांत लंबे समय से परिवार से दूर हो गए थे, ऐसा रिया चक्रवर्ती के चलते होता था। रिया ने कभी परिवार से नहीं मिलने दिया। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि रिया, सुशांत को ब्लैकमेल भी कर रही थीं, इस सिलसिले में अब बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई कार्रवाई करने के लिए पहुंची है।

अब रिया के पास क्या है विकल्प?
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं, मंगलवार को मुंबई पुलिस ने एक बार फिर उनके पूछताछ की थी। अब पटना पुलिस भी इस मामले के संबंध में अभिनेत्री से भी पूछताछ करेगी। अब इस मामले से निकलने के लिए रिया के पास क्या कानूनी विकल्प हैं इसकी चर्चा भी तेज हो गई हैं। मंगलवार की रात ही रिया ने अपने वकीलों के साथ उसके लिए उपलब्ध कानूनी विकल्पों पर चर्चा की।

इन कानूनी रास्तों पर विचार कर रही रिया की लीगल टीम
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनशिंदे और आनंदिनी फर्नांडिस ने मसौदा तैयार किया और दस्तावेजों पर अभिनेत्री द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं। रिया को इस मामले से दूर रखने के लिए पहला विकल्प हो सकता है कि वकील आज मुंबई सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अपील कर सकते हैं। वहीं दूसरा रास्ता ये है कि रिया के वकील ये दलील दे सकते हैं कि एक ही मामले में दो-दो एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती हैं, इसलिए बिहार वाली एफआईआर को खारिज करने की मांग उठाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि रिया अपने वकीलों के साथ मीटिंग के बाद इन कानूनी रास्तों पर विचार कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: कोविड-19 की रिपोर्टिंग मामले में कर्नाटक गंवा सकता है अपना शीर्ष स्थान, 3000 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज लापता
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications