जानिए अफ्रीका से जुड़ी 10 ऐसी बातें जो हैं काफी खास

नई दिल्‍ली। सोमवार से राजधानी दिल्‍ली में इंडो-अफ्रीकन समिट की शुरुआत हुई है। यह तीसरा सम्‍मेलन है जिसका मकसद भारत और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाना है।

अफ्रीका दुनिया का वह हिस्‍सा है जो तेजी से विकसित हो रहा है। भारत की तरह अफ्रीका भी कई तरह की संस्‍कृतियों को अपने में समेटे हुए हैं।

भारत और अफ्रीका के बीच संबंधों की शुरुआत महात्‍मा गांधी ने की थी और यह आज तक जारी हैं। आगे की स्‍लाइड्स पर क्लिक करिए और जानिए अफ्रीका से जुड़ी कुछ खास बातें।

54 देशों का मालिक अफ्रीका

54 देशों का मालिक अफ्रीका

अफ्रीका में 54 देश हैं। सबसे नया देश दक्षिण सूडान है, जिसे सूडान को विभाजित कर बनाया गया है।

10 गुना बड़ा

10 गुना बड़ा

अफ्रीका और भारत में यह सबसे बड़ा अंतर है। अफ्रीका भारत से 10 गुना बड़ा है।

कोस्‍टल लाइन

कोस्‍टल लाइन

अफ्रीका की कोस्‍टल लाइन यानी समुद्र तट की लंबाई 26000 किलोमीटर है।

कितनी है आबादी

कितनी है आबादी

अफ्रीका की आबादी एक अरब 10 करोड़ है।

भारत की तरह युवाशक्ति से लैस

भारत की तरह युवाशक्ति से लैस

अफ्रीका की 65 फीसदी आबादी की आयु 35 साल से कम है। कई देशों में आधी आबादी की औसत उम्र 25 साल से कम है।

भारतीयों के लिए दूसरा घर

भारतीयों के लिए दूसरा घर

अफ्रीकी देशों में करीब 27 लाख प्रवासी भारतीय रहते हैं।

क्‍या है सब सहारा

क्‍या है सब सहारा

अफ्रीका का मुख्य क्षेत्र सब-सहारा कहलाता है जिसमें उत्तर अफ्रीका के इस्लामी देश जैसे इजिप्‍ट अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, मोरक्को, लीबिया और मॉरितानिया शामिल नहीं हैं। सब-सहारा अफ्रीका में 48 देश शामिल हैं। इनमें से 6 द्वीपीय राष्ट्र हैं।

नाइजीरिया सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाला देश

नाइजीरिया सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाला देश

नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। इसकी आबादी 17 करोड़ से अधिक है। दूसरे नबंर पर इजिप्‍ट है जिसकी आबादी साढ़े आठ करोड़ है।

सबसे छोटा और सबसे बड़ा देश

सबसे छोटा और सबसे बड़ा देश

क्षेत्रफल के हिसाब से अल्जीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल 25 लाख वर्ग किलोमीटर है। सबसे छोटा सेशल्स है जिसका क्षेत्रफल 453 वर्ग किलोमीटर है।

300 जातीय समूह

300 जातीय समूह

अफ्रीका में कम से कम 3000 जातीय समूह (कबीले) हैं। अकेले नाइजीरिया में ऐसे कबीलों की संख्या 370 से अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+