मोदी कैबिनेट में शामिल हुए राजस्थान के 4 सांसद, जानें कौन हैं ये...

नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने अपने कैबिनेट में फेरबदल करते हुए मंत्रीमंडल में 20 मंत्रियों को शामिल किया है। प्रकाश जावड़ेकर को छोड़कर मंत्रीमंडल में 19 चेहरे नए शामिल किए गए हैं। प्रकाश जावड़ेकर का प्रमोशन कर उन्हें राज्‍यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया हैं तो वहीं बाकी के 19 चेहरे अलग-अलग राज्यों से शामिल किए गए है। मोदी कैबिनेट में सबसे ज्‍यादा तरजीह राजस्‍थान को दी गई। वहां से चार सांसदों को राज्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। जानें राजस्थान से आएं इन नए मंत्रियों के बारे में...

अर्जुनराम मेघवाल

  • अर्जुनराम मेघवाल को साईकिल वाले सांसद कहलाते हैं।
  • बीकानेर के सांसद हैंअर्जुनराम मेघवाल।
  • वो एक अच्छे वक्ता केतौर पर जाने जाते हैं।
  • पेट्रोल बचाने की मुहीम को लेकर वो कई बार साईकिल से संसद आ चुके हैं।
  • उन्हें संसद में बेस्ट एमपी का अवार्ड भी मिल चुका है।
  • मेघवाल ने लॉ की पढ़ाई की है।

पीपी चौधरी

  • पीपी चौधरी राजस्थान के पाली से भाजपा सांसद हैं।
  • वो सीरवी जाति से आते हैं और वित्त मंत्री अरुण जेटली के नजदीकी रिश्तेदारों में से एक हैं।
  • 12 जुलाई 1953 में जन्मे चौधरी के पिता का नाम प्रभुराम चौधरी और धाकू देवी है।
  • पीपी चौधरी बीएससी, एलएलबी तक की पढ़ाई की है।
  • उन्होंने अपने क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को सुलझाने में अहम योगदान दिया है।
  • पाली लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों में से 6 विधानसभा क्षेत्रों में सीरवी समाज के वोट सबसे अधिक हैं।

सीआर चौधरी

  • मोदी सरकार में कैबिनेट का हिस्सा बनें सीआर चौधरी पहली बार सांसद बनें हैं।
  • उन्होंने कॉलेज के प्रोफ़ेसर और आईआरएस अधिकारी की नौकरी छोड़कर राजनीति ज्वाइंन किया।
  • चौधरी जाट सुमदाय से आते हैं।

विजय गोयल

  • दिल्ली बीजेपी के अहम नेता विजय गोयल को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया।
  • विजय गोयल राज्यसभा सांसद हैं।
  • विजय गोयल ने दिल्ली में आम आमदी पाटी को खूब विरोध किया। माना जा रहा है कि उन्हें मंत्री बनाकर इस बात को तोहफा दिया गया है।
  • गोयल वैश्य जाति से आते हैं ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल कर जातिगत समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है।
  • साल 2013 में गोयल दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बनें।
  • गोयल राजनाथ सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+