जानिए अनंत अंबानी के बारे में खास बातें, जिनकी दुल्हनियां बनने जा रही हैं राधिका मर्चेंट

मुंबई, 06 जून। देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी की छोटी बहू बनने जा रही राधिका मर्चेंट इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। वजह है उनका अरंगेत्रम कार्यक्रम, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की पत्नी बनने जा रही हैं। बिजनेस टाइकून वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका और अनंत लंबे टाइम से दोस्त हैं और दोनों के परिवार वालों के बीच में भी काफी घनिष्ठता है।

आइए विस्तार से जानते हैं अनंत अंबानी के बारे में जिनकी दुल्हनियां बनने जा रही हैं राधिका मर्चेंट..

 मुकेश-नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं अनंत

मुकेश-नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं अनंत

आपको बता दें कि मुकेश-नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी काफी मस्तमौला मिजाज के मालिक हैं। अंबानी परिवार के सबसे लाडले अनंत ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। अपने पिता की ही तरह बिजनेस की समझ रखने वाले अनंत फिलहात तो रिलायंस के ग्रीन बिजनेस को संभाल रहे हैं। वो इस वक्त रिलायंस ओ2सी के डायरेक्टर हैं और Jio Platforms के बोर्ड में भी शामिल हैं।

मां के लाडले अनंत अंबानी

मां के लाडले अनंत अंबानी

अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान अपनी मम्मी नीता के साथ वो गेस्ट जोन में भी नजर आते हैं। उन्हें भी खेल और फिल्में देखने का शौक है।

आध्यात्म की तरफ झुकाव

आध्यात्म की तरफ झुकाव

आपको जानकर हैरत होगी इतनी कम उम्र में ही अनंत का आध्यात्म की तरफ झुकाव है। वो वह भगवान बालाजी के बहुत बड़े भक्त हैं वो अक्सर तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने जाते हैं। अपने मां-पिता की तरह वो आधुनिकता को पसंद तो करते हैं लेकिन परंपराओं का भी पालन करते हैं।

18 माह में 108 किलो वजन कम किया था

18 माह में 108 किलो वजन कम किया था

एक टाइम था जब अनंत हद से ज्यादा मोटे थे और उनका वजन 175 किग्रा था, जिसके पीछे कारण उन दवाइयों का साइडइफेक्ट था जो कि अस्‍थमा के लिए वह लेते थे। लेकिन अपनी टफ डाइट शेड्यूल और नियमित कसरत से उन्होंने 18 माह में 108 किलो वजन कम किया था। जब ये खबर सामने आई थी तो हल्ला मच गया था और लोगों ने जमकर अनंत की तारीफ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+