Oscar: क्यों चर्चा में है फिल्म 'राइटिंग विद फायर', बिहार-UP के दलित महिला पत्रकारों पर आधारित है फिल्म
Oscar: क्यों चर्चा में है फिल्म ''राइटिंग विद फायर'', बिहार-UP के दलित महिला पत्रकारों पर आधारित है फिल्म
नई दिल्ली, 28 मार्च: भारत की फिल्म ''राइटिंग विद फायर'' पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने भारत की ओर से 94वें अकादमी पुरस्कार ऑस्कर-2022 में नॉमिनेट हुई थी। हालांकि राइटिंग विद फायर को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ऑस्कर 2022 का अवॉर्ड नहीं मिला। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ऑस्कर 2022 का अवॉर्ड समर ऑफ सोल को मिला है। भले ही राइटिंग विद फायर फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड ना जीता हो लेकिन फिल्म की दुनियाभर में सराहना की जा रही है। फिल्म निर्माता जोड़ी सुष्मित घोष और रिंटू थॉमस द्वारा निर्देशित, निर्मित और संपादित फिल्म राइटिंग विद फायर बिहार और उत्तर प्रदेश में दलित महिला पत्रकारों द्वारा संचालित समाचार पत्र खबर लहरिया की कहानी पर आधारित है।

महिला पत्रकारों पर आधारित है फिल्म
राइटिंग विद फायर फिल्म महिला दलित पत्रकारों पर आधारित है। फिल्म बिहार और उत्तर प्रदेश में दलित महिला पत्रकारों द्वारा संचालित समाचार पत्र लहरिया की कहानी पर बेस्ड है। समाचार पत्र खबर लहरिया में प्रकाशन के मुख्य रिपोर्टर और अपराध रिपोर्टर का अनुसरण करता है। इस फिल्म में उत्तरप्रदेश के रूरल एरिया के पत्रकारों के संघर्ष के बारे में दिखाया गया है।

5 सालों में बनाई गई राइटिंग विद फायर फिल्म
बता दें कि पांच वर्षों में शूट की गई राइटिंग विद फायर को फिल्म फेस्टिवल सर्किट में खूब सराहा गया और सनडांस फिल्म फेस्टिवल में एक विशेष जूरी अवार्ड और ऑडियंस अवार्ड सहित कई पुरस्कार जीते।
राइटिंग विद फायर पहली भारतीय फिल्म है, जिसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था। पिछले हफ्ते राइटिंग विद फायर के निर्माता रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष दक्षिण एशियाई मूल के इस साल के ऑस्कर नामांकित व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए प्रियंका चोपड़ा द्वारा सह-होस्ट किए गए एक कार्यक्रम में गए थे। प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म की टीम को बधाई दी थी।

''राइटिंग विद फायर'' के बारें में जानें 5 बड़ी बातें
- इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को 3 दलित महिला रिपोर्टर्स ने लिखा है।
- महिला दलित रिपोर्टर्स के जरिए मौजूदा समय की पत्रकारिता के माहौल को समझाने की कोशिश की गई है।
- ''राइटिंग विद फायर'' डॉक्यूमेंट्री फिल्म 30 जनवरी 2021 को रिलीज हुई थी।
- फिल्म में श्यामकाली देवी, मीरा देवी और सुनीता प्रजापती ने एक्टिंग की है।
- इस डॉक्यूमेंट्री को आईएमडीबी से 7.3 रेटिंग्स दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications