कहीं सब्जी वाले तो कहीं दूध वाले से फैला कोरोना वायरस, जानिए 'सुपर स्प्रेडर्स' से जुड़े मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले अब भी तेजी से बढ़ते जा रहा हैं। इस बीच कुछ ऐसे लोग भी कोरोना से संक्रमित पाए गए, जिन्होंने कभी विदेश की यात्रा नहीं की थी। इनमें जरूरी सेवाओं की आपूर्ति करने वाले लोग भी शामिल हैं। हैरानी की बात ये है कि कई स्थानों पर एक अकेले शख्स (सुपर स्प्रेडर) ने ही बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना से संक्रमित कर दिया, जिसके बाद वो संबंधित स्थान हॉटस्पॉट बन गया। ऐसे जयपुर के 10 सब्जी-फल विक्रेता पाए गए, तो अहमदाबाद में ऐसे तीन लोगों का पता चला।

वायरस के सामुदायिक फैलाव का संकेत

वायरस के सामुदायिक फैलाव का संकेत

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन सुपर स्प्रेडर्स में भुवनेश्वर का बिरयानी डिलीवरी ब्वॉय, दिल्ली के तुगलकाबाद में किराने की दुकान चालने वाला शख्स भी शामिल है। ऐसे लोगों की पहचान हाल ही में अधिकारियों ने की है, जिनकी कोविड-19 हॉटस्पॉट से जुड़ी कोई हिस्ट्री नहीं है। लेकिन ऐसे मामले देश में वायरस के सामुदायिक फैलाव बढ़ने का संकेत दे रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी मामलों में एक सामान्य बात ये है कि इनमें से किसी में भी वायरस के स्त्रोत का पता नहीं चल पाया है।

इनकी पहचान कर पाना बड़ी चुनौती

इनकी पहचान कर पाना बड़ी चुनौती

आवश्यक सामान की आपूर्ति करने वालों ने अपने-अपने शहरों में कई लोगों को संक्रमित किया है, जिससे स्थानीय स्तर पर कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। इन लोगों का सामान की आपूर्ति के दौरान अन्य लोगों के संपर्क में आना एक आम बात है। तो ऐसे में इनकी पहचान कर पाना अधिकारियों के लिए काफी बड़ी चुनौती साबित होता है। ज्यादातर मामलों में सुपर स्प्रेडर्स की पहचान तब हुई, जब उन स्थानों से बड़ी संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आए, जहां ये गए थे।

वायनाड में ट्रक ड्राइवर संक्रमित मिला

वायनाड में ट्रक ड्राइवर संक्रमित मिला

ये सुपर स्प्रेडर्स उनसे अलग हैं, जिनकी पहचान पहले हुई थी। मार्च और अप्रैल माह में केवल वही लोग कोविड-19 के सुपर स्प्रेडर्स थे, जिन्होंने वायरस से प्रभावित स्थानों का दौरा किया था। लेकिन हरियाणा के झज्जर में अधिकारी अभी तक 11 सब्जी विक्रेताओं की ट्रैवल हिस्ट्री को ट्रैक नहीं कर पाए हैं, कि आखिर ये लोग कोविड-19 के कौन से हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर गए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लोकसभा क्षेत्र वायनाड कोविड-19 से मुक्त था, लेकिन यहां एक ट्रक ड्राइवर वायरस से संक्रमित पाया गया। वह तमिलनाडु के चेन्नई की एक सब्जी मार्केट गया था।

मार्केट से जुड़े करीब 600 केस सामने आए

मार्केट से जुड़े करीब 600 केस सामने आए

इस सब्जी मार्केट से जुड़े करीब 600 केस सामने आए। एक अधिकारी ने कहा, हमें नहीं पता कि मार्केट में वायरस कहां से आया। लेकिन इस ट्रक ड्राइवर ने 20 अन्य लोगों को संक्रमित कर दिया। इनमें ड्राइवर की 82 वर्षीय मां, 49 वर्षीय पत्नी और 21 वर्षीय बेटा भी शामिल है। राजस्थान की बात करें तो यहां जयपुर नगरपालिका ने 10 सब्जी और फल वालों की सुपर स्प्रेडर के तौर पर पहचान की है। इन्होंने कम से कम शहर के 150 लोगों को संक्रमित कर दिया है। अब जयपुर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले हैं।

कई लोगों को एक सब्जी विक्रेता ने संक्रमित किया

कई लोगों को एक सब्जी विक्रेता ने संक्रमित किया

सब्जी विक्रेता, दूध विक्रेता और किराने की दुकान के कर्मचारियों सहित 19 सुपर स्प्रेडर अहमदाबाद के 30 इलाकों में वायरस लेकर आए। ये गुजरात में 70 फीसदी मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसा ही कुछ अन्य शहरों में भी देखा गया। ओडिशा के भुवनेश्वर में एक अकेले बिरयानी डिलीवरी ब्वॉय ने पूरी रेजिडेंशियल सोसाइटी को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया। लखनऊ की बात करें तो यहां कैसरबाग में आठ लोगों को एक सब्जी विक्रेता ने संक्रमिक किया। इनमें एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक किराने की दुकान के मालिक के चलते उसके पूरे इलाके को ही कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। इस दुकान से सामान लेने वाले 51 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

हरियाणा के झज्जर में सामने आए कई मामले

हरियाणा के झज्जर में सामने आए कई मामले

अब बात करते हैं हरियाणा के झज्जर की। यहां 24 अप्रैल तक कोई केस नहीं था, लेकिन 11 सब्जी विक्रेताओं के चलते यहां 73 मामले हो गए। ये सब्जी विक्रेता दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी गए थे। हालांकि आजादपुर मंडी तक वायरस कैसे फैला इस बारे में अधिकारियों को अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। जरूरी सामान की आपूर्ति करने वालों के संपर्क में दिनभर में कई लोग आते हैं, ऐसे में अगर इनमें से कोई कोरोना से संक्रमित होता है, तो इससे खतरा और बढ़ सकता है।

डॉक्टरों का क्या कहना है?

डॉक्टरों का क्या कहना है?

सुपर स्प्रेडर की पहचान के बाद डॉक्टरों का भी यही मानना है कि अब किसी की ट्रैवल हिस्ट्री को जानना अधिक मायने नहीं रखता है। क्योंकि इनमें से किसी ने विदेश की यात्रा नहीं की थी। ऐसे लोगों की तुरंत पहचान करने और इन्हें समय रहते आइसोलेट करने की जरूरत है, ताकि ये बड़ी संख्या में अन्य लोगों को संक्रमित न कर सकें। हालांकि गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने कहा था कि भारत अभी कोविड-19 के तीसरे स्टेज पर नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+