जिस भायखला जेल पहुंची है रिया चक्रवर्ती उसी में इंद्राणी मुखर्जी भी है बंद, जानिए कैसी है ये जेल?

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बुधवार सुबह 10 बजे भायखला जेल शिफ्ट कर दिया गया। रिया को एनसीबी ने ड्रग पैडलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद रिया को कोर्ट में पेश किया गया था जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिया को इस जेल में 22 सितम्बर तक रहना होगा।

इंद्राणी मुखर्जी भी इसी जेल में है बंद

इंद्राणी मुखर्जी भी इसी जेल में है बंद

रिया चक्रवर्ती को जिस भायखला जेल में शिफ्ट किया गया है ये महिलाओं की जेल है। इसी जेल में शीना बोरा मर्डर केस में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी बंद है। बताया जाता है कि इंद्राणी मुखर्जी जेल में काफी एक्टिव रहती है। वो सभी आने वाले कैदियों से मिलती है। हालांकि अभी उसकी रिया से मुलाकात हुई या नहीं ये जानकारी सामने नहीं आई है। महिलाओं की इस जेल में नेवी ऑफिसर के हत्या के मामले में आरोपी मारिया सुसाइराज और कई सारे ड्रग पैडलर्स रह चुकी हैं। इसी में सामाजिक कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज को भी रखा गया है।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty का नया ठिकाना Bycull Jail !, जानिए अबतक का पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    ब्रिटिश काल में बनी थी ये जेल

    ब्रिटिश काल में बनी थी ये जेल

    भायखला जेल महिला जेल है जिसका निर्माण ब्रिटिश काल में किया गया था। जेल में कुल 350 कैदियों के रहने की क्षमता है। इसमें छह बैरक हैं और प्रत्येक बैरक में करीब 50 कैदी रह सकते हैं। जेल में जेलर से लेकर बंदीरक्षक तक सभी कर्मचारी महिला हैं। केवल 10 प्रतिशत कर्मचारी ही पुरुष हैं। रिया को पहले दिन अभी कोई बैरक नहीं दिया गया है। पहले दिन उसे विचाराधीन कैदियों के साथ एक अलग में रखा गया है। माना जा रहा है कि आज ही रिया को बैरक निर्धारित करके उसमें भेजा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक रिया को इंद्राणी मुखर्जी से अलग बैरक में रखा जाएगा।

    ड्रग पैडलिंग मामले में हुई है रिया की गिरफ्तारी

    ड्रग पैडलिंग मामले में हुई है रिया की गिरफ्तारी

    गौरतलब है कि ड्रग पैडलिंग के मामले में रिया की गिरफ्तारी की गई है। सुशांत की मौत के मामले में भी सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया था जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। रिया ने एनसीबी से पूछताछ स्वीकारा था कि वह सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदती थी लेकिन उसने कभी ड्रग्स खुद नहीं ली थी। एनसीबी ने भी अपनी रिमांड कॉपी तैयार की थी उसमें भी रिया के ड्रग लेने का जिक्कर नहीं है। रिमांड कॉपी में लिखा गया है कि रिया ड्रग पैडलर के संपर्क में थी और पैसे का इंतजाम करती थी।

    ड्रग पैडलिंग के मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर कल गुरुवार को सुनवाई होगी। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है जिस पर कोर्ट ने 10 सितम्बर को सुनवाई की तारीख दी है। हालांकि माना जा रहा है कि वहां भी रिया को राहत नहीं मिलने वाली है। इसके पहले भी रिया की जमानत के लिए अर्जी दी गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए जेल भेज दिया था। वहीं अगर रिया को कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जा सकती हैं।

    रिया के भाई की भी जमानत हो चुकी है खारिज

    रिया के भाई की भी जमानत हो चुकी है खारिज

    इसके पहले रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत अर्जी भी खारिज की जा चुकी है। रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के जमानत अर्जी खारिज होने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि जिन धाराओं में रिया, शौविक और अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उसमें 10 वर्ष से अधिक की सजा का प्रावधान हैं और ऐसी धाराओं वाले केस में आमतौर पर कोर्ट जमानत नहीं देती है। रिया, शौविक और अन्य पर एनसीबी ने धारा 27 (A) के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जो कि अवैध ड्रग ट्रैफिकिंग में पैसे के लेन-देन के तहत आता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+