12th Fail वाले IPS मनोज शर्मा अब कितनी संपत्ति के हैं मालिक, कभी गुजारे के लिए चलाते थे टेंपो
IPS Manoj Sharma Net Worth: आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी आईआरएस पत्नी श्रद्धा जोशी इन दिनों चर्चाओं में हैं। हाल में इनके लाइफ से प्रेरित '12th Fail' फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म में मुख्य किरदार अभिनेता विक्रांत मैसी ने निभाया है।
'12th Fail' फिल्म रिलीज के बाद से ही मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी की कहानी छाई हुई है। 2005 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस मनोज शर्मा अपनी संघर्ष भरी कहानी को लेकर युवाओं में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। गरीब परिवार में जन्में मनोज शर्मा अब अपनी संपत्ति को लेकर भी सुर्खियों में है।

मनोज शर्मा ने पढ़ाई के दौरान कभी गुजारे के लिए टेंपो चलाया तो कभी लोगों के कुत्ते टहलाए। कई दिन वो भूखे सोए तो कई रातें भिखारियों के साथ मंदिर के बाहर सो कर निकाले लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अच्छी खासी संपत्ति बनाई है। इनकी कहानी फर्श से अर्श तक पहुंचने की है, जो युवाओं को प्रेरित कर रही है।
IPS Manoj Sharma Net Worth: मनोज शर्मा की संपत्ति
- मनोज शर्मा फिलहाल सीआईएसएफ में डीआईजी हैं। वहीं उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी यूपीएससी 2007 बैच की भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी हैं।
- कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल मनोज शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 25 लाख से 2 करोड़ है। सालाना कमाई की बात करे तो मनोज शर्मा 15 से 20 लाख कमाते हैं।
- मनोज शर्मा की सैलरी, उतनी ही है, जितनी भारत में एक आईपीएस अधिकारी की होती है। भारत में एक आईपीएस अधिकारी का शुरुआती वेतन 56,100 रुपये प्रति माह से लेकर 2,25,000 रुपये प्रति माह तक जा सकता है।
- मनोज शर्मा को भारत में आईपीएस को वेतन के अलावा मिलने वाली सारी सुविधाएं भी मिलती है।
IPS Manoj Sharma Life Success story: संघर्षों से भरा था मनोज शर्मा का शुरुआती जीवन
- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की जोरा तहसील के गांव बिलगांव के रहने वाले मनोज कुमार शर्मा का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। इनके पिता ओमप्रकाश शर्मा और मां शकुंतला शर्मा की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी।
- मनोज कुमार शर्मा 12वीं की परीक्षा में फेल भी हो गए थे। असल में मनोज शर्मा नौवीं, दसवीं और 11वीं में थर्ड डिवीजन से नकल कर पास हुए थे लेकिन 12वीं में नकल करने का एसडीएम ने मौका नहीं दिया तो वह फेल हो गए। उसी दिन मनोज शर्मा ने सोचा था कि उनको भी एक दिन एसडीएम बनना है, ताकि सब उनकी बाते मानें।
- 12वीं में फेल होने के बाद रोजी रोटी के लिए मनोज शर्मा और उनका भाई टेंपो चलाते थे। लेकिन एक दिन टेंपो पकड़ा गया। मनोज शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि, 'मैं एसडीएम के पास टेंपो छुड़वाने की बात करने गया था। लेकिन मैंने उनसे ये पूछ लिया कि, 'SDM कैसे बनते हैं? इसकी तैयारी कहां से की जाती है?'' उसी दिन मैंने फिर से 12वीं करने का फैसला किया।'
- इसके बाद किस्मत मनोज शर्मा को ग्वालियर ले आई। यहां वो छोटे मोटे काम करने लगे। पैसा बचाने के लिए मनोज यहां मंदिर के भिखारियों के पास रात को सो जाते थे। कई दिन मनोज के ऐसे बीते, जब उनके पास खाने को पैसै नहीं होते थे। फिर यहां उन्हें एक लाइब्रेरियन कम चपरासी का काम मिल गया। जहां वह कवियों या विद्वानों की सभाओं में पानी पिलाने का काम करते थे। लेकिन किताबों के साथ गुजारने की वजह से उन्होंने परीक्षाएं भी पास कर ली।
- UPSC की तैयारी के लिए मनोज शर्मा जैसे-तैसे करके दिल्ली आ गए। यहां वो गुजारे के लिए कुत्ते टहलाने का काम करते थे। विकास दिव्यकीर्ति ने इन्हें अपनी कोचिंग में बिना फीस एडमिशन दे दिया। मनोज ने पहले अटेंप्ट में ही निकाल दिया लेकिन दूसरे, तीसरे अटेंप्ट में प्री में ही नहीं हुआ। लेकिन चौथी बार में प्री निकल गया था। इसी दौरान मनोज को उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली श्रद्धा जोशी से प्यार हो जाता है।
- श्रद्धा जोशी का मनोज की सफलता में बहुत बड़ा हाथ है। श्रद्धा जोशी से मनोज ने कहा था कि, 'अगर तुम हां कर दो, मेरा साथ दो तो मैं दुनिया पलट सकता हूं।' जब श्रद्धा जोशी ने मनोज का प्यार स्वीकार किया और हां कहा था तो मनोज ने पढ़ाई शुरू कर दी और चौथे अटेम्प्ट में आईपीएस बन गए। मनोज शर्मा ने AIR 121 हासिल किया था।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications