महिला सांसद के बैग से मिली छुरी, एयरपोर्ट पर हुआ बवाल
प्रियंका सिंह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन से फ्लाइट पकड़ने वाली थीं। चैकिंग के दौरान स्टाफ को उनके पास से एक छुरी मिली। प्रियंका स्टाफ के कहने के बावजूद छुरी को निकालने के लिए तैयार नहीं थीं।
नई दिल्ली। बाराबंकी से बीजेपी सांसद प्रियंका सिंह कई बार अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। इस बार उनकी वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर काफी समय तक बवाल चला। दरअसल प्रियंका सिंह रावत छुरी लेकर प्लेन में सफर करना चाहती थीं। जब उनको ऐसा करने से चैकिंग स्टाफ ने रोका तो वो मानने को तैयार नहीं थी। काफी देर तक चले तमाशे के बाद सांसद की छुरी को होल्ड एरिया में रखवाया गया।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रियंका सिंह रावत इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन से फ्लाइट पकड़ने वाली थीं। चैकिंग के दौरान स्टाफ को उनके पास से एक छुरी मिली। प्रियंका स्टाफ के कहने के बावजूद छुरी को निकालने के लिए तैयार नहीं थीं। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। अंत में प्रियंका रावत की छुरी को होल्ड एरिया में रखवा दिया गया। एयर इंडिया के विमान में उस जगह पर हथियार और गोलियां रखवाई जाती हैं। जहां क्रू मेंबर निगरानी करते रहते हैं।
सीआईएसएफ के डीजी ओपी सिंह बताया कि स्टाफ को सांसद प्रियंका सिंह रावत की बैग से छुरी मिली थी। प्रियंका नियम जानने के बावजूद उसको निकालने को राजी नहीं हुईं। इसपर स्टाफ ने एयर इंडिया के ड्यूटी मैनेजर को बुलाया। उन्होंने ही प्रियंका को किसी तरीके से राजी किया। हालांकि, प्रियंका ने ऐसी कोई भी घटना होने के होने से इंकार किया। उनके मुताबिक, उनके बैग में एक कीरिंग थी।
प्रियंका सिंह रावत का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले वह एक पुलिसवाले को धमकी देती हुईं कैमरे में कैद हो गई थीं। रावत ने पुलिस ऑफिसर की खाल खींचने की बात कहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications