BJP का आरोप- तेलंगाना के वोटरों को प्रभावित करने के लिए कर्नाटक कांग्रेस सार्वजनिक धन का कर रही दुरुपयोग
Telangana Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। 30 नवंबर को राज्य भर की निर्वाचन सीटों के लिए मतदान होगा और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा। इस चुनाव की मजबूत दावेदार कांग्रेस पार्टी है लेकिन चुनाव प्रचार खत्म होने के एक दिन पहले कर्नाटक कांग्रेस ने तेलंगाना के समाचार पत्रों में कांग्रेस की पांच गारंटियों का विज्ञापन प्रकाशित कर विपक्षी भाजपा के निशाने पर आ चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है कि वह राज्य में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अनैतिक तरीकों का इस्तेमाल कर रही है।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किशन रेड्डी ने कर्नाटक सरकार द्वारा तेलंगाना से प्रकाशित समाचार पत्र में कांग्रेस की पांच गारंटियों के बारे में विज्ञापन प्रकाशित करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसके साथ ही तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रेड्डी ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक कांग्रेस सरकार तेलंगाना में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सार्वजनिक धन का दुरुपयोग कर रही है।
किशन रेड्डी ने कहा चुनाव के लिए केवल दो दिन बचे हैं और कर्नाटक सरकार कांग्रेस की गारंटी के बारे में तेलंगाना में विज्ञापन प्रकाशित कर रही है। यह आधिकारिक मशीनरी के गंभीरदुरुपयोग और करदाताओं के पैसे की लूट के अलावा और कुछ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications