Telangana मतदान से पहले किशन रेड्डी का आरोप - तेलंगाना आंदोलन के दौरान 1,200 मौतों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, 30 नवंबर को मतदान होगा। मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने राहुल गांधी को एक ओपेन लेटर लिखा है और तेलंगाना राज्य के आंदोलन के दौरान लगभग 1,200 लोगों की मौत में कथित भूमिका के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की।

इतना ही नहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रेड्डी ने कांग्रेस पर सीपीएम और एआईएमआईएम के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया है, जो अलग तेलंगाना राज्य के अलग गठन का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा बीआरएस और कांग्रेस के बीच एक समझौता है। इसके साथ ही किशन रेड्डी ने दावा किया कि इस चुनाव में लोग उनकी अपवित्र दोस्ती को नष्ट कर देंगे।
किशन रेड्डी ने राहुल गांधी को लिखे ओपेन लेटर में अलग राज्य के लिए हुए आंदोलन में 1,200 लोगों की मौत में कथित भूमिका के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस पर सीपीएम और एआईएमआईएम के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया, जो तेलंगाना के गठन का विरोध कर रहे थे।
साथ ही तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी ने कहा कहा क्या यह कांग्रेस नहीं थी जिसने 1969 में 369 युवाओं को गोली मार दी थी? उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या पार्टी ने लोगों की पीड़ा के बारे में सोचा या उन्होंने अपने राजनीतिक सहयोगियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया?
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने इसके साथ ही दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा तेलंगाना को राज्य का दर्जा देने का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा सुषमा स्वराज द्वारा लोकसभा में दिया गया ऐतिहासिक भाषण आज भी लोगों की आंखों के सामने घूम रहा है।












Click it and Unblock the Notifications