अमित शाह के साथ भी किसानों की बातचीत बेनतीजा, कल होने वाली बैठक भी रद्द

नई दिल्ली। किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार रात गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच गतिरोध कम करने को लेकर हुई ये बैठक हुई, जो बेनतीजा रही है। बैठक के बाद ऑल इंडिया किसान सभा के हन्नान मोल्लाह ने कहा कि सरकार कानून वापस लेने को तैयार नहीं है। सरकार की ओर से एक प्रस्ताव मिलेगा। बुधवार को जो बैठक किसान नेताओं और सरकार के बीच प्रस्तावित थी, वो भी अब नहीं होगी।

Recommended Video

    Farmer Protest: Amit Shah के साथ बैठक बेनतीजा, आज लिखित प्रस्ताव देगी सरकार | वनइंडिया हिंदी
    Kisan leader after meeting with amit shah No meeting will be held between farmers and govt tomorrow

    किसान नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा कि गृहमंत्री ने लिखित में प्रस्ताव देने की बात कही है। संशोधन के लिए सरकार प्रस्ताव देगी और प्रस्ताव पर किसान विचार करेंगे। उन्होंने ये भी बताया है कि सरकार कानून वापस लेने को तैयार नहीं है। किसान कल 12 बजे सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन को लेकर बैठक करेंगे।

    किसानों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हो रही थी। अभी तक सरकार की ओर से रेलमंत्री पीयूष गोयल औ कृषिमंत्री नरेंद्र तोमर किसानों से बात कर रहे थे। मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह ने 13 किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलवाया था। दिल्ली स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के गेस्ट हाउस में ये बठक हुई।

    बता दें कि केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने समेत कई प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून के महीने से ही आंदोलनरत हैं और इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। ये आंदोलन अभी तक मुख्य रूप से पंजाब में हो रहा था। 26 नवंबर को किसानों ने दिल्ली की और कूच किया है और बीते 13 दिन से किसान दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। इसके बाद किसान नेताओं और सरकार के बीच कई दफा बातचीत भी हो चुकी है। हालांकि अभी तक कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+