किरण राव ने किया खुलासा- आमिर खान जैसे पति के साथ रहना मुश्किल...

मुंबई: बॉलीवुड की शादीशुदा जोड़ी की अगर बात होती है तो उसमें आमिर खान और किरण राव की जोड़ी का नाम जरूर आता है। इस कपल को लेकर हमेशा कहा जाता है कि ये आइडियल जोड़ी हैं लेकिन एक दूसरे के साथ खुश रहने के लिए कपल्स को कई समझौते करने पड़ते हैं। आमिर और किरण राव का जोड़ा ऐसा है जिसे इस आपसी तालमेल बिठाने के लिए बहुत कष्‍ट सहने पड़े। ये खुलासा खुद अमिर खान की पत्‍नी किरण राव ने खुद स्‍वीकारी है।

किरण राव ने बताई आमिर खान के साथ जीवन बिताने के लिए क्या थी सबसे बड़ी चुनौती

किरण राव ने बताई आमिर खान के साथ जीवन बिताने के लिए क्या थी सबसे बड़ी चुनौती

काफी विद करन सीजन 4 में करन जौहर के सामने आमिर और पत्‍नी किरण राव ने ऐसा ही खुलासा किया। किरण राव ने कहा आमिर खान की जिंदगी में मेरे लिए फिट होना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, क्योंकि वह अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ अलगाव के कठिन दौर से गुजर रहे थे।

आमिर खान को इस बात से लगता है डर

आमिर खान को इस बात से लगता है डर

आमिर खान और किरण राव की जोड़ी करण जौहर के लोकप्रिय टॉक शो कोफी विद करण के सीजन 4 में साक्षात्कार के दौरान आमिर खान ने खुद स्‍वीकार कि वह जीवन में अपने प्रियजनों को खोने से डरते है, आमिर ने मजाक में कहा कि वह किरन से महीने में एक बार पूछते रहते हैं कि क्या वह अभी भी उसकी ओर आकर्षित है और क्या उसे कभी भी उन्‍हें छोड़ने का विचार आता है।

आमिर जैसे पति के साथ रहना मुश्किल...

आमिर जैसे पति के साथ रहना मुश्किल...

किरण ने बताया कि आमिर जैसे पति के साथ रहना मुश्किल हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकिआमिर मुश्किल से फिल्मी पार्टियों में जाते हैं और अगर जाते हैं तो कोई कोना तलाश कर वहां जाकर बैठ जाते हैं। किरण ने बताया आमिर खान को लाउड म्युजिक अच्‍छा नहीं लगता। किरण ने कहा कि आमिर के बारे में लोगों की धारणा है कि वो गंभीर हैं लेकिन ये बिलकुल गलत है। आमिर बहुत ही खुशमिजाज व्यक्ति हैं, जो पूरी तरह अपने परिवार से जुड़े हुए हैं।'

आमिर खान और किरण राय के रिश्‍ते में आया था ये भी समय

आमिर खान और किरण राय के रिश्‍ते में आया था ये भी समय

आमिर खान और किरण राव सुपर क्यूट बॉन्डिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होंने इस शो में स्‍वीकारा कि बॉन्डिंग के पीछे बहुत सी ऐसी बातें हैं, जिन पर खरा उतर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। किरण ने बताया कि किरण ने एक बार गुस्‍से में कुछ ऐसा बोल दिया था जिसके बाद चीजें बहुत बदल गई। किरण ने कहा था आप रियल में मेरी परवाह नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि मैं आपके लिए हूं ही नहीं। किरण ने तब ये तक कह दिया था कि आप हमारे साथ हो लेकिन मन कहीं और लगा रहता है। जिसके बाद काफी कुछ बदल गया।

किरण राय ने आमिर खान की बताई ये 3 सीक्रेट बात

किरण राय ने आमिर खान की बताई ये 3 सीक्रेट बात

करण जौहर ने किरण से आमिर के बारे में तीन सीक्रेट चीजें बताने के लिए कहा तो उन्‍होंने कहा कि उसे खाने की बीमारी है। आमिर ने कहा कि या तो वह डाइट पर हैं या फिर सब कुछ खा रहे हैं। किरण ने यह भी बताया कि "अगर आमिर नहाने से बचाना चाहते है तो वे करेंगे।" आमिर ने स्पष्ट करने के लिए कहा, "मैं बहुत साफ-सुथरा व्यक्ति हूं, मुझे नहाने की जरूरत नहीं है। मैं जल संरक्षण में विश्वास करता हूं। "आमिर खान और किरण राव ने दिसंबर 2005 में शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने 2011 में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बेटे आज़ाद राव खान को जन्‍म दिया। आमिर की रीना दत्ता के साथ पहली शादी से एक बेटी इरा और बेटा जुनैद है।

https://hindi.oneindia.com/photos/demi-rose-sexy-viral-pictures-oi60252.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+