कुमार विश्वास ने किरण बेदी की तुलना जयचंद से की

नई दिल्ली। गुरूवार को देश की पहली महिला आईपीएस और अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन की मजबूत कड़ियों में से एक किरण बेदी ने भाजपा ज्वाइन कर ली है जिसके बाद प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है। जहां आप पार्टी ने किरण बेदी के इस कदम पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने किरण बेदी पर तल्ख टिप्पणी की है। अन्ना आंदोलन के मजबूत कड़ियों में से एक थे कवि कुमार विश्वास, जिन्होंने किरण बेदी के इस कदम पर काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अरविंद केजरीवाल के मुख्य सहयोगी रहे कवि कुमार विश्वास ने किरण बेदी की तुलना जयचंद से कर दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'युद्धों में कभी नहीं हारे हम डरते हैं छल-छंदों से, हर बार पराजय पायी है अपने घर के जयचंदों से।'

आपको बता दें कि इतिहास में जयचंद का नाम देशद्रोही और धोखेबाज के रूप में लिया जाता है। गौरतलब है कि कुमार विश्वास इन दिनों राजनीति से दूर अपने कवि-सम्मेलनों में व्यस्त हैं। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कुमार विश्वास फिलहाल कह रहे हैं कि आप पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे लेकिन वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

मालूम हो किकभी बीजेपी को हिंदूवादी पार्टी और मोदी को दागी बताने वाली किरण बेदी ने गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। कहा जा रहा है कि किरण बेदी नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+