किरण ने बीजेपी ज्वाइन करने से पहले पूछा नहीं था: अन्ना हजारे

नई दिल्ली। किरण बेदी का भाजपा ज्वाइन कर लेना जितना अचरज भरा आम लोगों के लिए हैं उतना ही आंदोलनकारी अन्ना हजारे के लिए भी है। एबीपी न्यूज से बात करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि उन्हें इस बारे में पहले से कुछ मालूम नहीं था। दिसंबर 13 के बाद किरण बेदी की उनसे कोई बात नहीं हुई है और ना ही किरण ने बीजेपी ज्वाइन करने से पहले उनसे बात की थी।

मालूम हो कि लोकपाल के हुए अन्ना हजारे के अंदोलन में किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल दो मुख्य सिपाही थे जिनकी वजह से अन्ना के आंदोलन ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया था। लोग अन्ना और लोकपाल के लिए सड़कों पर निकल आये थे, लेकिन इस आंदोलन को कोई सफलता ना मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में कदम रखने का मन बनाया और उन्होंने आम आदमी पार्टी बनायी जिसके बाद अन्ना हजारे केजरीवाल पर बुरी तरह गुस्सा भी हुए थे। उन्होंने उन्हें सत्ता लोभी बताया था।

केजरीवाल के जाने के बाद अन्ना के साथ कदम से कदम मिलाकर किरण बेदी चलने लगीं और लगा कि अन्ना हजारे के अर्जुन केजरीवाल की जगह किरण बेदी ने ले ली है लेकिन एक बार फिर से अन्ना को झटका लगा क्योंकि किरण ने राजनीति का दामन थाम लिया।

यहां फर्क सिर्फ इतना है कि केजरीवाल ने आम लोगों के साथ राजनीति में कदम रखा और किरण बेदी ने उस राजनीति पार्टी का हाथ थामा है जो कभी उनके लिए आलोचना का केन्द्र थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+