मैं केजरीवाल की तरह नकारात्मक राजनीति के लिए नहीं आयी हूं: किरण बेदी
नई दिल्ली। दिल्ली को एक सकारात्मक और मजबूत सरकार की जरूरत है और इसी कारण मैं राजनीति में आयी हूं यह कहना है कि किरण बेदी का जिन्होंने गुरूवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली। किरण बेदी के इस कदम ने लोगों के मन में बहुत सारे सवाल खड़े कर दिये हैं। जिसके बारे में बात करते हुए किरण बेदी ने कहा कि यहां ना तो कोई महाभारत हो रही है और ना ही कोई जंग छिड़ी है। यह तो च्वाइस है और जनता आजाद है इसलिए वो जिसे चाहे चुने।

किरण बेदी से जब पूछा गया कि बीजेपी ने उनके लिए महाभारत जैसी बिसात पैदा कर दी है जहां उन्हें अपनों के खिलाफ बोलना होगा और अपने पुराने साथी केजरीवाल के खिलाफ लड़ना होगा तो उन्होंने कहा कि इन सारी बातों को सकारात्मक रूप में लेना चाहिए। मैं बहुत पॉजीटिव वोमेन हूं और रोज सुबह सूर्य नमस्कार करती हूं जिसके कारण मुझे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग यहां नकारात्मक और निजी स्वार्थ वाली राजनीति कर रहे हैं जिन्हें रोकना बहुत जरूरी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बीजेपी दिल्ली सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करेगी तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि इसका फैसला बीजेपी की पार्लियामेंट बोर्ड करेगा जिसकी मीटिंग 19 जनवरी को होनी है।
हालांकि किरण बेदी ने यह जरूर कहा कि वो दिल्ली को सुरक्षित और विकसीत रना चाहती हैं और उनके दिमाग में एक बहुत बड़ा प्लान भी है, जिससे साबित होता है कि किरण बेदी के दिमाग में कहीं ना कहीं यह बात है कि उन्हें ही भाजपा दिल्ली की सीएम बनायेगी। किरण ने बीजेपी की तारीफ की और कहा कि वो दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का सपना देखती हैं इसलिए अब दिल्ली को मोदी के साथ चलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications