किरण बेदी ने पीएम मोदी को बताया विशालकाय हाथी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व से किरण बेदी खासा प्रभावित हैं। पीएम मोदी के व्यक्तित्व को विशालकाय हाथी के समान बताया है। किरण बेदी ने कहा कि मोदी के व्यक्तित्व के आगे मेरा व्यक्तित्व एक चींटी के समान है।

किरण बेदी भाजपा में शामिल होने से पहले से ही पीएम मोदी से काफी प्रभावित रही हैं। बेदी ने मोदी की उपलब्धियों की एक फाइल भी बनायी है। जिसे वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मीडिया को अक्सर दिखाया करती थी।
ये भी पढ़े- आप नेता संजय सिंह ने केजरीवाल को झूठा करार दिया
बेदी ने मोदी की तारीफ में कहा कि मोदी जी जहां एक चांद और सूरज के समान है वहीं वहीं हम छोटे टिमटिमाते तारे हैं। बेदी ने कहा कि अकेले मोदी के प्रयासों से देश बुलंदियों पर नहीं पहुंच सकता है। हमें मिलकर उनके अभियान में उनका साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक महकमें को खासकर मोदी के साथ के लिए आगे आना होगा।
किरण बेदी ने मोदी के स्वच्छता अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि यह अभियान एक विशेष अभियान है जो भारत को दुनिया में एक अलग पहचान देगा। किरण बेदी ने ये बातें विश्व पुस्तक मेले में स्वच्छ भारत चेकलिस्ट नाम की किताब विमोचने के मौके पर कही।












Click it and Unblock the Notifications