डिंपल भाभी के खिलाफ कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी 'आप' की सोनम किन्नर

इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव के खिलाफ सोनम किन्नर को चुनावी मैदान में उतार सकती है। इस बात को हवा सोनम यादव नाम की किन्नर की मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सचिवालय में हुई मुलाकात के बाद मिला है। सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक सोनम किन्नर को कन्नौज में पार्टी के लिये काम करने का निर्देश दिया गया है।
सोनम अन्ना के जनलोकपाल आंदोलन में भी हिस्सा ले चुकी हैं
वहीं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगर सोनम पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरती हैं तो उन्हें आम आदमी पार्टी की तरफ से टिकट दिया जा सकता है। आपको बता दें कि सोनम राजस्थान के अजमेर से चयनित पार्षद रही हैं।
इसके अलावा सोनम ने अन्ना हजारे के जनलोकपाल आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। लोक सभा चुनाव की सुगबुगाहट होते ही उन्होंने अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू की थी। इसी बीच ‘आप' के कुमार विश्वास ने अमेठी से अपनी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी तो सोनम ने फैसला वापस ले लिया।
जरूर पढ़ें- यूपी की टॉप सेलेब्रिटी हैं डिंपल यादव
इसी दौरान सोनम की मुलाकात कुमार विश्वास और संजय सिंह से हुई और पिछले महीने ‘आप' की जन विश्वास रैली में वह मंच पर दिखी। और मंगलवार को सोनम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications