विजय माल्‍या पर शोषण का आरोप, दिल्‍ली में मुकदमा दर्ज

 Vijay Mallya
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अपनी शानदार जीवन शैली के लिए चर्चित यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ गई हैं। माल्या की एयरलाइंस कंपनी ‘किंगफिशर एयरलाइन' के कर्मचारियों के एक ग्रुप ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि माल्या ने उनका शोषण किया है। साथ ही शिकायत में झूठे वादे करने, धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। अपनी शिकायत में कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि उन्हें पिछले 17 महीने से वेतन नहीं मिला है और दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है कि शराब व्यवसायी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की जाए।

कर्मचारियों ने पुलिस उपायुक्त से शिकायत करते हुए कहा है कि हमारी जीविका का कोई और साधन नहीं है, इसलिए हमें पैसा नहीं मिला तो हमारे पास आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। माल्या आईपीसी की कई धाराओं के तहत झूठे वादे करने, धोखाधड़ी और विश्वासघात के दोषी हैं।

शिकायत पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि हमें किंगफिशर कर्मचारियों की ओर से शिकायत मिली है। हम मामले की गंभीरता को देखकर निर्णय करेंगे की एफआईआर दर्ज की जा सकती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+