नर्स के वेश में सेक्सी कपड़े पहन KIMS के MBBS छात्रों ने बनाई रील्स, कॉलेज ने 11 को किया सस्पेंड
MBBS Students Reels on Nurses: हुबली स्थित कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) के 11 एमबीबीएस छात्रों को रील्स बनाना काफी भारी पड़ गया। सभी 11 छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है।
हुबली स्थित KIMS के एमबीबीएस छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नर्सों के बारे में आपत्तिजनक रील बनाई थी। इसके बाद इसे शेयर कर दिया।

कॉलेज प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 11 छात्रों को निलंबित कर दिया। छात्रों ने कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक के भीतर एक अपमानजनक रील्स बनाई थी, जिसमें एक छात्र नर्स के वेश में सेक्सी कपड़े पहने हुए था और एक कन्नड़ गाने पर नृत्य करते हुए एक मरीज के साथ मोहक हरकत कर रहा था।
प्रशिक्षित नर्स एसोसिएशन और अन्य निजी नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्यों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। इसके बाद केआईएमएस संस्थान के निदेशक के पास शिकायत दर्ज कराई गई और त्वरित कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन ने नर्सों के अपमानजनक और निराशाजनक रील की निंदा की और घटना के लिए जिम्मेदार छात्रों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications