चिलचिलाती गर्मी से परेशान पूरा भारत, लू के थपेड़ों से जीना मुहाल
नई दिल्ली। इस समय पूरा भारत गर्मी की चपेट में है। पारे के अचानक इतना बढ़ जाने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों का दैनिक काम के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी का यह प्रकोप आने वाले कुछ दिनों तक जारी ही रहेगा इसलिए उसने लोगों को सलाह दी है कि वो गर्मी में बाहर निकलते वक्त एहतियात बरते।
भीषण और मार डालने वाली गर्मी ने अब तक 750 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अधिकारियों ने जो आंकड़ा बताया है उसमें सबसे ज्यादा गर्मी से मौत तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हुई है। इन प्रदेशों में तो गर्मी का आलम यह है कि यहां सरकार ने रेडएलर्ट जारी कर दिया है। तो वहीं इन दोनों राज्यों के बाद ओडिशा में सबसे ज्यादा लोग गर्मी के शिकार हुए हैं, यहां मरने वालों की संख्या 26 से बढ़कर 43 तक पहुंच गई है।
चिलचिलाती गर्मी से परेशान पूरा भारत, लू के थपेड़ों से जीना मुहाल
अस्पतालों में गर्मी के शिकार लोगों की भरमार है, भारी संख्या में लोग डायरिया, हीट स्ट्रोक, टायफाइड और वायरल फीवर के शिकार हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के लोग गर्मी में हो रही बेहिसाब बिजली कटौती की वजह से भी परेशान हैं। इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कानपुर में तो बिजली की कटौटी 8-12 घंटे हो रही है। लोग प्रशासन और सरकार दोनों को इस अव्यवस्था के लिए कोस रहे हैं लेकिन किसी के भी सिर पर जूं नहीं रेंग रही है।
मौत का आंकड़ा 750 के पार
मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले 36 घंटों के दौरान ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में हीट वेब आ सकता है तो वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में तेज लू चल सकती है।
-
गोंडा में दुखद घटना: बिजली का तार गिरने से व्यक्ति की मौत -
Aaj Ka Mausam: UP- राजस्थान समेत 9 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, Alert जारी -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story













Click it and Unblock the Notifications