'How's the josh' पर मासूम ने दिया बेहद प्यारा जवाब, विकी कौशल ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। बीते दिनों आई फिल्म 'उरी' का डायलॉग 'How's the josh' काफी प्रसिद्ध हुआ था। इस डायलॉग के साथ लोग कई वाडियो भी बनाने लगे थे। ऐसे में फिल्म के एक्टर विकी कौशल ने ऐसा ही एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये वीडियो इतना प्यारा है कि इसे देखकर कोई भी हंस पड़े। दरअसल इसमें एक छोटा सा बच्चा है जिसकी मां उससे पूछती है- 'How's the josh' तो जवाब देने की जगह वो खिलखिलाकर हंस पड़ता है। मां फिर दोहराती और वो फिर खिलखिलाकर हंस देता है। बच्चे की हंसी इतनी प्यारी है कि किसी को भी उसर पर प्यार आ जाए।

kid responds funny toHows the josh, vicky kaushal shared video

वीडियो को शेयर कर विकी कौशल ने लिखा है- 'क्योंकि हम सब को थोड़ा ये भी चाहिए।' कौशल के इस ट्वीट पर लोगों की शानदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग कह रहे हैं कि देश का बच्चा बच्चा आपका और आपके इस डायलॉग का फैन हो गया है। बता दें कि फिल्म 'उरी' साल 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले पर बनाई गई है। इस हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे। इससे सुरक्षा बल को हुए खतरनाक हमलों में से एक माना गया था। इसी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने सेना को पूरी छूट देकर आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कराई थी। इस स्ट्राइक में कई आतंकी ठिकाने धवस्त होने का दावा किया गया था।

इस पूरी घटना पर बनी फिल्म उरी में विकी कौशल ने एक सेना अधिकारी का किरदार निभाया है जो एक डायलॉग में अपने जवानों से मिशन पर जाने से पहले बुलंद आवाज में पूछता है- 'How's the josh' तो सभी की ओर से जवाब आता है- 'High Sir'। ये फिल्म काफी चली और लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया।

यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमला: उरी के बाद कश्‍मीर में सुरक्षाबलों पर सबसे बड़ा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+