मालदीव के बीच पर 'रेड बिकनी' में दिखीं खूबसूरत कियारा आडवाणी, 'बोहो लुक' के लिए खर्च किए 36K
Kiara Advani looks very glamrous with accessories worth Rs 36k in Maldives: बॉलीवुड की 'हॉट गर्ल' कियारा आडवाणी की फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। Viral Pic में वो 'रेड हॉट बिकिनी' में नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कियारा ने अपने इस हॉट लुक के लिए 36 हजार रुपए खर्च किए हैं। मालूम हो कि कियारा मालदीव में नए साल का जश्न मनाने पहुंची थीं, जहां उन्होंने 'बोहो बीच' पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। कियारा को इस तस्वीर को अभी तक 10 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। इससे पहले कियारा ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी अपना एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह साइकलिंग करती नजर आ रही हैं, उसमें भी वो काफी हॉट दिख रही हैं।

मालदीप के बीच पर कियारा का दिखा हॉट अंदाज
कहा जा रहा है कि मालदीप वेकेशन पर कियारा अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हैं, हालांकि कियारा ये साबित करने में जुटी हुई हैं कि वो वहां अकेले गई हैं। वैसे तो कियारा ने जितनी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उसमें वो अकेले ही हैं और वो दावा कर रही हैं कि वो सिद्धार्थ के साथ नहीं हैं।
Recommended Video

सिद्धार्थ-कियारा ने शेयर की अलग-अलग फोटो
जबकि सिद्धार्थ ने भी मालद्वीप से अपनी तस्वीरें शेयर की है और उनकी फोटो में भी कियारा नहीं हैं, लेकिन दोनों का एक जगह पर अलग-अलग होना किसी को पच नहीं रहा है, फिलहाल दोनों के अफेयर को लेकर चर्चाएं गर्म हैं लेकिन अभी तक दोनों ने इन बातों से इंकार ही किया है, हालांकि पार्टी या इवेंट में दोनों अक्सर साथ-साथ देखे जा रहे हैं।

फिल्म 'जुग-जुग जियो'
मालूम हो कि इन दिनों कियारा अपनी नई फिल्म 'जुग-जुग जियो' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह वरुण धवन के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। मालूम हो 31 जुलाई 1992 को मुंबई में जन्मी कियारा आडवाणी आज की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्म Fugly से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली कियारा को पहचान मिली एमएसधोनी-अनटोल्ड स्टोरी से, जिसमें वो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट थीं।

फिल्म 'कबीर सिंह' ने रचा सफलता का इतिहास
लेकिन साल 2019 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' ने उन्हें बॉलीवुड की चर्चित और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक बना दिया। कियारा की फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नये कीर्तिमान बनाये हैं। और हर तरफ कियारा के अभिनय की तारीफ हुई और आलोचकों ने भी उन्हें एक ऐसी एक्ट्रेस मान लिया, जिसमें स्पार्क है। कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म 'इंदू की जवानी' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने आदित्य सील के साथ काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications