'मैं मुसलमान हूं और भारत मेरा देश है, कोई शक...' ट्रोलर्स को इस दिग्गज एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री और कांग्रेस नेता खुशबू सुंदर अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, खुशबू सुंदर ने अपने ट्वीट में अपना प्रोफाइल एडिट करने की बात कहते हुए लिखा है कि 'मैं एक मुस्लिम हूं और भारत मेरा देश है...कोई शक?' इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स पर पलटवार करने की कोशिश की है। उनका ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं खुशबू ने इस ट्वीट के जरिए आलोचकों पर निशाना भी साधा है।

आलोचकों को खुशबू सुंदर ने दिया ये जवाब
खुशबू सुंदर हर मुद्दे पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी उन्होंने जो ट्वीट किया है उसमें खुलकर अपनी बात कही है। खुशबू ने ट्वीट में लिखा, 'दुःख की बात है कि एक बार फिर मुझे अपनी प्रोफाइल को एडिट करना पड़ा। संघी बेवकूफ शारीरिक रूप से इतने मंद होते हैं कि उन्हें सिंपल बेसिक्स समझ में नहीं आते हैं। वे मुझे एक मुसलमान कह रहे हैं, जो मेरे देश में जगह नहीं रखता है, मेरा इंडिया। हां, मैं एक खान हूं, मैं एक मुसलमान हूं और भारत मेरा देश है...कोई शक?'
दिग्गज का ये ट्वीट हुआ वायरल
खुशबू सुंदर के इस ट्वीट को जमकर पसंद किया जा रहा है। 25 सितंबर को सुबह करीब 11.45 पर किए गए इस ट्वीट करीब दो हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं, वहीं करीब 211 रिट्वीट मिले हैं। इसके साथ ही यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। खुशबू सुंदर दिग्गज फिल्म अभिनेत्री, निर्माता और टेलीविजन होस्ट हैं, उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। खुशबू सुंदर कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

'हां, मैं एक खान हूं, मैं एक मुसलमान हूं'
ये कोई पहली बार नहीं है जब खुशबू सुंदर ने इस तरह से अपने आलोचकों को जवाब दिया है। अकसर वो अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं, जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्विटर पर ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि, वो कभी भी आलोचकों को बख्शती नहीं हैं, जब भी ट्रोल किया जाता है तो खुशबू सुंदर उन्हें बखूबी जवाब देती हैं, जैसा कि इस बार उन्होंने दिया है। उनके इस हालिया ट्वीट पर भी जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications