CCTV: पुलिस की गिरफ्त में खुजली पाउडर गैंग, देखिए कैसे करता है वारदात
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पिछले दो महीनों से खुजली पाउडर डालकर लोगों को लूटनेवाले गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग अपने अलग-अलग ट्रिक इस्तेमाल करके ज्यादातर बैंक से सामने से लोगों से लूट करता था।

इस गैंग ने पुलिस के नाक में दम कर रखा था। केशवनगर में एक बंगले में चोरी के उद्देश्य से गैंग जानेवाला था। पुलिस ने जाल बिछाकर अंतरराज्यीय गैंग को गिरफ्तार कर उनका पर्दाफाश किया है। 26 मार्च तक कोर्ट ने इन सभी 14 आरोपियों को पुलिस कस्टडी के आदेश दिए हैं। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिमंडल चार के पुलिस उपायुक्त दीपक साकोरे ने दी।
4 लाख रुपए का माल किया जब्त
इस मामले में मुंढवा पुलिस स्टेशन ने चिन्ना कुनचाल्ला और माधव गोगला गैंग को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आंधप्रदेश के निवासी हैं। आरोपियों के पास 7 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन, छुरा, चॉपर, कटावणी, गलोर व लोहे के गोले, मिर्ची पाउडर, खुजली पाउडर, पार्ले बिस्किट के पैकेट, ऐसा कुल मिलाकर 4 लाख 46 हजार 440 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।

बंगले में डकैती करने से पहले पुलिस ने धर दबोचा
मुंढवा पुलिस स्टेशन के पुलिस सब इंस्पेक्टर अमोल गवली को उनके खबरी द्वारा इस गैंग के बारे में खबर मिली थी कि यह गैंग केशवनगर के सुनसान जगह पर स्थित एक बंगले में डाका डालने वाले हैं। पुलिस ने इस गैंग को डकैती करने से पहले ही रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुणे में अब तक इस गैंग ने 12 जगहों पर खुजली पाउडर डालकर, शरीर पर कुछ कीचड़ लगाकर, टायर पंक्चर कर, पैसे गिरने का बहाना बताकर लोगों को लूट चुके हैं।
यह गैंग पिछले दो महीनों से पुणे में सक्रिय था। पुणे के साथ ठाणे और मुंबई में भी इस तरह से लोगों को लूट चुकी है। यह गैंग बैंक के बाहर और अंदर जाकर लोगों की रेकी करता था। बैंक के कैश काऊंटर में ऐसे व्यक्ति पर नजर रखती थी जो ज्यादा कैश निकालता हो। उसके बाद बैंक के बाहर आते ही व्यक्ति को धोखे से लूट लिया करता था। इस गैंग में चार महिलाएं भी हैं। महिलाएं घर पर रखकर पुरुषों के लिए खाना बनाया करती थी और पुरुष बाहर जाकर रेकी करके लोगों को लूटा करते थे। लूट के और चोरी के पैसों को यह गैंग तुरंत उनके घरवालों के खाते में भेज दिया करता था। मुंढवा, हडपसर, वानवडी, कोंढवा, चंदननगर, विमाननगर, भोसरी, एमआईडीसी, पुणे ग्रामीण, ठाणे शहर व ठाणे ग्रामीण सहित तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक में लोगों को लूट चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications