'खूनी पंजे' के शिकंजे में फंसे मोदी, चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

narendra modi
नयी दिल्ली। बीजेपी के पीेएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को कांग्रेस को खूनी पंजा बोलना महंगा पड़ गया है। मोदी के 'खूनी पंजा' वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस भेजी है। चुनाव आयोग ने मोदी के इस बयान पर एतराज जताते हुए उनसे 16 नवंबर तक जवाब देने को कहा है। आयोग ने अपने नोटिस में मोदी के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए पूछा है कि छत्तीसगढ़ रैली में उनका भाषण पहली नजर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, ऐसे में आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों का करें? इस बात का जबाव दें।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि अगर आप चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के ऊपर किसी खूनी पंजे का साया न पड़े तो आप सभी कमल पर बटन दबाना और छत्तीसगढ़ को खूनी पंजे से बचाना।

मोदी के इस बयान पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अपनी शिकायत में कांग्रेसकहा कि हाथ का पंजा कांग्रेस का चुनाव चिन्ह है और मोदी ने इसे 'खूनी पंजा' कहा। उनकी ये टिप्पणी आदर्श आचार संहिता के खिलाफ है और अपमानजनक है। ऐसे में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले बीजेपी ने भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राजस्थान और मध्य प्रदेश में दिए गए भाषणों के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी। बीजेपी की शिकायत के बाद राहुल को उनके आईएसआई वाले बयान के लिए चुनाव आयोग को जबाव देनी पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+