आम्रपाली दुबे को खेसारी लाल यादव कहेंगे 'डोली सजा के रखना', किया ये बड़ा ऐलान
Bhojpuri Film Industry Update: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे साल 2021 में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। वे दोनों जल्द ही फिल्म 'डोली सजा के रखना' में एक साथ नजर आएंगे। मकर संक्रांति के मौके पर इस फिल्म का ऐलान कर दिया गया। जिसका निर्देशन रजनीश मिश्रा करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि खेसारी लाल का ये प्रोजेक्ट भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगा।

पहले भी किया है साथ में काम
खेसारी (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली (Amrapali Dubey) के अलावा डायरेक्टर रजनीश की वजह से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। इससे पहले उनकी फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। अब उनकी पूरी टीम 'डोली सजा के रखना' पर काम कर रही है। रजनीश ने इस बार खेसारी के साथ आम्रपाली को चुना। वैसे तो आम्रपाली ने कई फिल्मों में केसारी के साथ काम किया लेकिन उसमें उनका रोल आंशिक तौर पर ही था।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की फोटो
खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में खेसारी के साथ आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही हैं। खेसारी ने फोटो के साथ लिखा कि नए साल में नयी शुरुआत 'डोली सजा के रखना'। उनके इस पोस्ट पर फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं। साथ ही सभी जल्द ही इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं। वहीं फिल्म के लेखक भी रजनीश मिश्रा हैं।

बिग बॉस को लेकर कही थी ये बात
हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में खेसरी लाल ने बिग बॉस की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि बिग बॉस ऐसा शो है, जहां पर सिर्फ लड़ाई झगड़े सीखे जा सकते हैं। मैं खुद इस प्रोग्राम का हिस्सा रह चुका हैं, उस दौरान भी वहां पर सिर्फ लड़ाई झगड़ा होता था। उन्होंने कहा कि बिग बॉस से कोई कुछ अच्छा सीखकर आए तो ठीक वरना वहां पर कुछ खास नहीं है। उन्होंने बताया है कि वो काफी व्यस्त हैं, जिस वजह से शो नहीं देख पा रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये' रिलीज हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications