Khatron Ke Khiladi 11: श्वेता तिवारी ने बताया कैसे इंसान हैं राहुल वैद्य, वायरल हुई Photo

मुंबई, 11 जून। 'बिग बॉस 14' में अपने अनोखे अंदाज से धमाल मचाने वाले और फाइनलिस्ट रहे सिंगर राहुल वैद्य अब 'खतरों को खिलाड़ी 11' को लेकर चर्चा में हैं। भारत में कोरोना की भयानक लहर के बीच शो की शूटिंग के लिए राहुल वैद्य समेत सभी कंटेस्टेंट दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन पहुंचे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर केपटाउन में कंटेस्टेंट की मस्ती की तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे है। इन दिनों एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और राहुल वैद्य की एक तस्वीर चर्चा में बनी हुई है।

श्वेता तिवारी ने दिखाया बोल्ड अंदाज

श्वेता तिवारी ने दिखाया बोल्ड अंदाज

अपनी निजी जिंदगी को लेकर अस्कर मीडिया के केंद्र में रहने वालीं 40 वर्षीय एक्ट्रेस स्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में सिंगर राहुल वैद्य भी नजर आ रहे हैं। फोटो में श्वेता और राहुल को मजेदार पोज देते हुए देखा जा सकता है। अपनी बोल्डनेस का परिचय देते हुए श्वेता तिवारी नीले रंग का क्रॉप-टॉप और काले रंग के शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रही हैं, वहीं राहुल वैद्य जैकिट और चश्में में दिखाई दे रहे हैं।

कैसे इंसान हैं राहुल वैद्य?

कैसे इंसान हैं राहुल वैद्य?

सोशल मीडिया पर राहुल और श्वेता की ये फोटो काफी वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में राहुल वैद्य की कुछ खासियतों का जिक्र करते हुए लिखा, 'केकेआर 11 का सबसे मिलनसार, पसंदीदा और सब का प्यारा राहुल वैद्य।' बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत से ही श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अन्य तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सेट पर श्‍वेता तिवारी को इस नाम से बुलाते हैं लोग

सेट पर श्‍वेता तिवारी को इस नाम से बुलाते हैं लोग

एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग के लिए केप टाउन में मौजूद अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने खुलासा किया है कि सेट पर लोग उन्‍हें 'मम्मा' के नाम से बुलाते हैं। ये सरनेम उन्‍हें खतरों के खिलाड़ी सेट पर मिला है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक नए वीडियो में, श्वेता अपना मेकअप करवाती हुई दिखाई दे रही है। इसमें वह अपने मेकअप मैन से पूछती हैं, 'तो आप वादा करते हैं कि आप मुझे सुंदर दिखाएंगे? जिसका मेकअप मैन जवाब देता है, अरे हां, मम्मा!'

विशाल आदित्‍य के साथ शेयर की थी ये फोटो

विशाल आदित्‍य के साथ शेयर की थी ये फोटो

श्‍वेता तिवारी ने बीते सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो क्लिप पोस्ट की। इसके अलावा उन्होंने एक्टर आदित्य सिंह के साथ भी एक फोटो पोस्ट की थी। श्वेता ने तस्वीरों को कैप्शन दिया, 'हमारा बबुआ।' इस फोटो में दोनों कलाकार एक पेड़ के पास पोज देते हुए सफेद रंग की शर्ट से मेल खाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें छोटे पर्दे पर जल्‍द शुरू होने वाले रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलिटी शो में श्‍वेता तिवारी के अलावा अर्जुन बिजलानी, दिव्यंका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला और राहुल वैद्य समेत कई कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'मैं जानती हूं कि मेरे बच्चों के लिए क्या सही है...', अभिनव से झगड़े के बीच सामने आईं श्वेता तिवारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+