'मैं जानती हूं कि मेरे बच्चों के लिए क्या सही है...', अभिनव से झगड़े के बीच सामने आईं श्वेता तिवारी

मुंबई, जून 07: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस विनर श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शुरू से ही सुर्खियों में रहती आई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स हसबैंड अभिनव कोहली की वीडियो शेयर करते हुए उनके खिलाफ सवाल उठाए थे। अभिनव कोहली से अनबन के बीच फंसी श्वेता तिवारी ने अब कहा है कि उनके बच्चे उनकी प्राथमिकता हैं। उनके पूर्व पति राजा चौधरी से पलक और अभिनव के साथ रेयांश दो बच्चे हैं। श्वेता ने बताया कि वह अपने बच्चे पलक और रेयांश की देखरेख पर ध्यान देना पसंद करती हैं ना की उस झगड़े पर।

बच्चों की परवरिश पर श्वेता का फोकस

बच्चों की परवरिश पर श्वेता का फोकस

हाल ही में अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें अपने बेटे रेयांश से मिलने नहीं दिया और उन्हें एक अंजान जगह पर हिरासत में रखा हुआ है, जबकि श्वेता तिवारी केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी-11 की शूटिंग में बिजी थी। अभिनव के आरोपों को सिरे खारिज करते हुए श्वेता तिवारी ने दावा किया कि उन्होंने अभिनव को इसके बारे में जानकारी दी थी। एक इंटरव्यू में श्वेता ने कहा कि वह अपने जीवन में आने वाली समस्याओं के बजाय अपने बच्चों और उनकी भलाई पर ध्यान देना पसंद करती हैं।

उतार-चढ़ाव जीवन का एक हिस्सा

उतार-चढ़ाव जीवन का एक हिस्सा

श्वेता तिवारी ने कहा कि उतार-चढ़ाव जीवन का एक हिस्सा हैं, लेकिन अगर आप अपने लक्ष्यों, प्राथमिकताओं और जिम्मेदारियों को एक तरफ रखकर उन समस्याओं या उन समस्याओं को पैदा करने वालों के पीछे भागते हैं तो आप जीवन में खुद को खोया हुआ महसूस करेंगे। मेरी प्राथमिकता मेरे बच्चे हैं। मैं उन पर फोकस करूंगी और काम करती रहूंगी, क्योंकि इससे ही मुझे लंबे समय तक मदद मिलेगी।

किसी को स्पष्टीकरण नहीं देना चाहती

किसी को स्पष्टीकरण नहीं देना चाहती

झगड़े के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा कि मैं किसी के लिए कोई औचित्य या स्पष्टीकरण नहीं देना चाहती, क्योंकि मुझे पता है कि मेरे बच्चों के लिए क्या अच्छा है। इसे मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता। मुझे पता है कि अपने बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रखना है, उन्हें एक बेहतर जीवन देना है और उनकी देखभाल करना है। उन्होंने कहा कि वो अपने खुद के विजन सही-गलत और उसके बच्चों के लिए क्या अच्छा है उस पर ध्यान देती हूं।

पैसों से मदद नहीं करने का आरोप

पैसों से मदद नहीं करने का आरोप

श्वेता ने खुद को अपने बच्चों के लिए 'पूरी तरह से समर्पित' बताते हुए कहा कि अगर लोग अपनी जिम्मेदारियों और समस्याओं को भूलकर मुझे अपने जीवन का केंद्र बनाना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। मेरे जीवन में मेरे बच्चों और मेरे परिवार के अलावा किसी के लिए कोई जगह नहीं है। इससे पहले श्वेता ने अभिनव पर बच्चों के लिए एक पैसा की मदद नहीं करने का बड़ा आरोप लगाया था। उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उस पर पलटवार किया, जिसमें दावा किया कि ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+