Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका से भी ज्यादा है राहुल वैद्य की फीस, किस कंटेस्टेंट को कितने मिल रहे हैं पैसे
Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका, श्वेता से भी ज्यादा है राहुल वैद्य की फीस, किस कंटेस्टेंट को कितने मिल रहे हैं पैसे
नई दिल्ली, 17 जून: 'खतरों के खिलाड़ी-11' को जल्द ही टीवी पर आने वाला है। स्टंट रियलिटी शो 'खतरों की खिलाड़ी-11' का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। जिसको देखकर ऐसा लगता है कि शो के कंटेस्टेंट ने ज्यादातर एपिसोड की शूटिंग कर ली है। 6 मई 2021 को शो के कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, श्वेता त्रिपाठी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबूल, अर्जुन बिजलानी जैसे फेमस सेलेब्रिटी केप टाउन में शो की शूटिंग के लिए रवाना हुए थे। अब सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा तेज हो रही है कि 'खतरों के खिलाड़ी-11' के किस कंटेस्टेंट को कितनी ज्यादा फीस मिल रही है। तो आइए जानते हैं शो के 13 कंटेस्टेंट की फीस कितनी है।

दिव्यांका त्रिपाठी से भी ज्यादा फीस है राहुल वैद्य की
'खतरों के खिलाड़ी-11' में राहुल वैद्य सबसे ज्यादा हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं। राहुल वैद्य को शो में हर दिन के लिए 15 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। जो शो की सबसे ज्यादा फीस है। राहुल वैद्य के बाद सबसे ज्यादा फीस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को हर दिन के हिसाब से 10 लाख रुपये मिल रहे हैं। वहीं तीसरे हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी हैं, जिन्हें 7 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।

जानिए किस कंटेस्टेंट को कितने मिल रहे हैं पैसे
जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी-11' के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य को 15 लाख, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को 10 लाख, अर्जुन बिजलानी को 7 लाख, महेक चहल को 1.5 लाख, आस्था गिल को 1.85 लाख, सौरभ राज जैन को 2 लाख, सना मकबुल को 2.45 लाख, विशाल आदित्य सिंह को 3.34 लाख, वरुण सूद को 3.83 लाख, श्वेता तिवारी को 4 लाख, अभिनव शुक्ला को 4.25 लाख, निक्की तंबोली को 4.43 लाख और अनुष्का सेन को 5 लाख मिल रहे हैं। ये फीस शो के कंटेस्टेंट को हर दिन दिए जाएंगे।

खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी की कितनी है फीस
खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में की जा रही है। यह छठी बार है जब शो की शूटिंग केपटाउन में होगी। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 11 के होस्ट रोहित शेट्टी को कथित तौर पर प्रति एपिसोड 49 लाख रुपये मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications