Khatron Ke Khiladi 11: मुंबई पहुंचे वरुण सूद को गर्लफ्रेंड दिव्‍या ने किया KISS, देखें VIDEO

मुंबई। खतरों के खिलाड़ी 11 (KKK 11) के कंटेस्‍टेंट इंडिया आ चुके हैं। केपटाउन में इस सीजन के लिए शूटिंग खत्‍म हो चुकी है और मंगलवार को सभी कंटेस्‍टेंट मुंबई पहुंच गए। एयरपोर्ट पर वरुण सूद के साथ साथ श्‍वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी और राहुल वैद्य को स्‍पॉट किया गया। वरुण सूद को एयरपोर्ट पर रिसीव करने उनकी गर्लफ्रेंड दिव्‍या अग्रवाल एयरपोर्ट पहुंची थीं। दिव्या उन्हें देखकर इमोशनल हो गईं और मास्क के साथ किस करकते वेलकम किया। दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

यू आर माय लॉब्स्टर

यू आर माय लॉब्स्टर

एयरपोर्ट पर स्‍पॉट हुए खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्‍टेंट्स के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। वरुण की गर्लफ्रेंड दिव्‍या ने हाथ में प्लाकार्ड लेकर वरुण का इंतजार कर रही थीं। इसमें लिखा था, 'यू आर माय लॉब्स्टर'। वरुण को देखते ही दिव्या इमोशनल हो गईं। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और किस किया।

मेरा बेबी घर आ गया

मेरा बेबी घर आ गया

दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्‍ट कर लिखा- मेरा बेबी घर आ गया। इंस्‍टा स्‍टोरी में दिव्‍या ने ये भी बताया कि वरुण उनके लिए ढेर सारे गिफ्ट्स लाए हैं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्‍यू में दिव्‍या ने बताया था कि अलग होने पर वह और वरुण अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट करके एक-दूसरे को टीज करते हैं। दिव्या का कहना था कि सबको पता होना चाहिए कि वरुण की गर्लफ्रेंड कौन है और मेरा बॉयफ्रेंड कौन है।

मुझे अच्‍छा लगता है जब लड़कियां वरुण को कॉम्‍प्‍लीमेंट देती हैं

मुझे अच्‍छा लगता है जब लड़कियां वरुण को कॉम्‍प्‍लीमेंट देती हैं

दिव्या ने बताया था कि हम वैसे कपल नहीं हैं जो सिर्फ एक-दूसरे में मगन रहें। वरुण दिखने में अच्छे हैं, मस्कुलर और टैलंटेड हैं। मैं नहीं चाहती कि लड़कियां ये सोचें कि अरे ये तो हाथ से निकल गया, हम इस पर लाइन नहीं मार सकते और दिव्या नाराज हो जाएगी। मुझे अच्छा लगता है जब लड़कियां उनको कॉम्प्लिमेंट देती हैं।

श्‍वेता तिवारी भी हुईं एयरपोर्ट पर स्‍पॉट

अभिनेत्री श्वेता तिवारी यहां एयरपोर्ट पर मास्क उतारकर पोज करती दिखीं। इसके अलावा अभिनेता राहुल वैद्य भी एयरपोर्ट पर दिखे। उनके वेलकम में एक खास क्यूट फ्रेंड एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+