'विपक्ष का मजाक उड़ाना, छाती ठोंक कर बात, मैंने ऐसा कभी नहीं देखा', पीएम मोदी पर खड़गे का निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी के हाथ में पैसा और सत्ता दोनों होना लोकतंत्र के बड़ा खतरा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार के भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम का अहंकार नुकसानदायक है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी एक हाथ में सत्ता और पैसा होना खतनाक स्थिति है। कांग्रेस अध्यक्ष झारखंड के दुमका में मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सत्ता कुछ इस तरह की है जिससे लोकतंत्र को खतरा पैदा हो रहा है।
शनिवार को दुमका में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस को मिले रिस्पांस और आगामी अभियान 'हाथ से हाथ जोड़ो' को लेकर सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, "दुमका में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू किया गया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बहुत सफल हुई है। भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सरकार नहीं चलाना चाहती। उनका विपक्ष का मजाक उड़ाना, छाती ठोंक ठोंक कर बात करना, मैनें पहले कभी ऐसा नहीं देखा"। खड़गे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो अहंकार आया है वे नुकसानदायक है। किसी एक व्यक्ति के हाथ में सत्ता और पैसे दोनों नहीं देना चाहिए। ये लोकतंत्र के लिए खतरा है जैसा कि आज हो रहा है।
शनिवार को झारखंड पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साहिब गंज जिले में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड एक महत्वपूर्ण राज्य है। यहां का कोयला पूरे भारत में उजाले के काम आता है। वहीं पीएम मोदी पर तंज कसते हुए खड़गे ने कहा कि 2014 में वो कहते थे कि महंगाई की मार के हम खत्म करेंगे। लेकिन अब इस वादे का क्या हुआ। खड़गे ने कहा कि सरकार से पार्लियामेंट में ये सवाल किया जा रहा है, लकिन उनके (पीएम मोदी) पास कोई जवाब नहीं है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications