युवाओं पर फेसबुक, व्हाट्सएप के इस्तेमाल पर पाबंदी चाहती है खाप पंचायत
मुजफ्फरनगर। अपने तालिबानी फरमान के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाली खाप पंचायत ने एक और बेतुका बयान जारी किया है। खाप पंचायत अब 18 साल से कम युवाओं पर व्हाट्सएप और फेसबुक का इस्तेमाल करने से रोक लगाना चाहती है। खाप पंचायत ने यह मांग की है कि 18 साल से कम उम्र के युवाओ पर सोशल मीडिया और फोन के इस्तेमाल पर रोक लगनी चाहिए।

खाप नेता नरेश टिकैत ने का कहना है कि टेक्नॉलाजी के प्रयोग का नाबालिग युवा गलत प्रयोग कर रहे हैं, जिससे उनकी शिक्षा पर गलत असर पड़ रहा है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल अहलावत का कहना है कि 18 साल से कम उम्र के युवाओं पर मोबाईल फोन का प्रयोग करने का प्रतिबंध लगना चाहिए। ये युवा सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल अश्लील फोटो देखने के लिए करते हैं।
अहलावत जो कि खाप पंचायत में हिस्सा लेने शोरम गांव पहुंचे थे कहा कि नाबालिगों को खासकर लड़कियों पर मोबाईल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगनी चाहिए। वहीं एक अन्य नेता नरेंद्र पुंढीर का कहना है कि व्हाट्स एप और फेसबुक पर रोक लगनी चाहिए यह विदेशी संस्कृति को बढ़ावा दे रही है और हम इसके खिलाफ हैं। वहीं महिला आयोग की सदस्य शामीनी शफीक ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications