जब दुबई में हुआ पाकिस्तानी से सामना, बीच रास्ते में गाड़ी से उतर कर क्यों भागी Khan Sir की टीम?
Khan Sir: पटना के खान सर आज देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में से एक बन चुके हैं। उन्होंने पढ़ाने के अंदाज़ को ऐसा आसान और मजेदार बना दिया है कि लाखों छात्र उनसे जुड़ चुके हैं। खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच उनकी जबरदस्त पहचान है। खान जीएस रिसर्च सेंटर के जरिए और अपने यूट्यूब चैनल पर वे ऐसे विषयों को भी बड़ी आसानी से समझा देते हैं, जो आमतौर पर छात्रों को कठिन लगते हैं।
उनका सादा बोलचाल, देसी उदाहरण और मजाकिया अंदाज़ छात्रों को पढ़ाई से जोड़ने में मदद करता है। यही वजह है कि उनके यूट्यूब चैनल पर 2.3 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खान सर ने यह साबित कर दिया है कि अगर सच्चे मन से कोशिश की जाए, तो पढ़ाई को बोझ नहीं, एक शानदार अनुभव बनाया जा सकता है। भारत-पाकिस्तान के संबंधों को लेकर वो हमेशा से मुखर रहे हैं।

खान सर ने सुनाया पाकिस्तानी से मिलने का दिलचस्प किस्सा!
खान सर को अक्सर अपने वीडियो और इंटरव्यू में पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते देखा गया है। जाहिर तौर पर इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में पड़ोसी मुल्क, पाकिस्तान के लोग भी खान सर की बातों और नजरिए से अनजान नहीं हैं। उन्हें भी खान सर की वीडियो तो यूट्यूब इत्यादि पर नजर आए ही होंगे।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसा किस्सा जब एक पाकिस्तानी व्यक्ति से खान सर की टीम का सामना हुआ, उसके बाद जो हुआ वो बहुत ही दिलचस्प था। ये किस्सा खुद खान सर ने अपने एक इंटरव्यू में सुनाया था।
ये भी पढ़ें: कौन है धर्मांतरण गैंग की फंडिंग की 'रीढ़' मोहम्मद अहमद खान? छांगुर बाबा केस में आया नया मोड़
'पाकिस्तान पर हावी है धर्म'
स्मिता प्रकाश को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पाककिस्तान पर बात करते हुए खान सर ने कहा, "धर्म का नशा जब चढ़ जाता, तो धर्म की सबसे बड़ी खराबी यही होती है कि धर्म आपको क्वेश्चन नहीं पूछने देता है। इसमें जो बोल रहे हैं वो मानना होता है। मानिए की जो कहा जा रहा है वो सही है और इंसान को धीरे-धीरे इसकी आदत हो जाती है। पाकिस्तान देश ही धर्म के नाम पर बना है। उन्हें शुरू से बोला जा रहा है कि इंडिया गलत है तो अब वो ये मान चुके हैं कि इंडिया गलत है।"
'दुबई-पाकिस्तान में शेर और सुअर का अंतर'
खान सर ने आगे कहा कि धर्म को साइड में रखना चहिए। धर्म जब देश पर हावी हो जाता है तो देश बदहाली की ओर जाने लगता है। उन्होंने इसके लिए कुछ उदाहरण भी दिए जैसे पहले दुबई पाकिस्तान से भाड़े पर प्लेन ले जाता था लेकिन आज देखिए दुबई कहां है और पाकिस्तान कहां रह गया। उन्होंने कहा, "दुबई और पाकिस्तान में शेर और सुअर का अंतर है।"
जब खान सर की टीम का हुआ पाकिस्तानी से सामना
इसी दौरान जब एंकर ने खान सर से कहा कि आप इतना कुछ कहते हैं पाकिस्तान के बारे में वो आपको बैन कर देंगे। इसी बात पर उन्होंने पाकिस्तान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार इनके चैनल/कोचिंग के कुछ माइलस्टोन अचीव किया था जिसके बाद टीम के मेंबर्स ने दुबई जाने की बात कही। खान सर खुद तो नहीं गए लेकिन अपनी टीम को जाने से रोका नहीं।
खान सर की टीम जिस कैब से दुबई में ट्रेवल कर रही थी उसका ड्राईवर पाकिस्तानी था। इनके टीम का सदस्य आगे वाली सीट पर बैठा कोचिंग का कुछ काम लैपटॉप पर कर रहा था। तभी ड्राईवर की नजर खान सर की फोटो पर गई। खान सर ने बताया, "उसने मेरी फोटो देखते ही बुरा-भला बोलन शुरू किया। ड्राईवर मेरी टीम वालों से बोला कि ये आदमी इंडिया का है और बहुत ही ज्यदा बदमाश है। पाकिस्तान के बारे में गलत-गलत बोलता है।"
बीच रास्ते में कैब से उतरी टीम
उसकी बातों से खान सर के प्रति नफरत साफ झलक रही थी। ये सब सुनते ही खान सर की टीम के हाथ-पैर फूलने लगे। खान सर ने बताया, "मेरी टीम वालों को लगा कि कभी इस कैब ड्राईवर को पता ना लग जाए कि वो लोग मेरी टीम के हैं वरना पता चले गाड़ी का एक्सीडेंट ना करवा दे।" खान सर ने बताया कि डर के मारे इनकी टीम के लोग कैब से बीच रास्ते में उतर गए जबकि उन्होंने पूरे पैसे कैब को दे रखे थे। ये सब बताते हुए खान सर खूब हँसे और कई और चीजों पर भी इंटरव्यू में खुल कर बात की है।
ये भी पढ़ें: Khan Sir: शादी के बाद स्टूडेंट्स को नहीं भूले खान सर! NEET-JEE एस्पिरेंट्स को दी खास रिसेप्शन पार्टी












Click it and Unblock the Notifications