खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर कड़ा एक्शन, NIA ने अमृतसर और चंडीगढ़ की संपत्ति की जब्त
Khalistani Gurpatwant Singh Pannu: विदेश में बैठकर पंजाब और देश की आबोहवा खराब करने वाले खालिस्तान समर्थकों पर अब कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में NIA ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
एनआईए ने पन्नू की अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित संपत्तियों को जब्त किया है। मौजूदा वक्त में पन्नू कनाड़ा में रहता है और भारत के खिलाफ वीडियो जारी करते हुए जहर उगलने का काम करता है।

घर और जमीन की जब्त
खालिस्तानी आतंकवादी और प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को पंजाब में दो जगह उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक एनआईए अदालत के आदेश पर खालिस्तानी आतंकी के चंडीगढ़ में उसके घर को जब्त कर लिया और अमृतसर में उनके स्वामित्व वाली जमीन को जब्त करने का काम किया है।
अब सरकार की हुई संपत्ति
एनआईए ने पन्नू की जो संपत्तियां पंजाब में जब्त की हैं,उनमें अमृतसर जिले में उसके पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि जमीन और चंडीगढ़ के सेक्टर 15, सी स्थित उसका मकान हैं। कार्रवाई का अब मतलब यह कि अब यह दोनों संपत्ति पन्नू की नहीं है और सरकारी संपत्ति हो गई है।
NIA ने जारी किया बयान
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बताया कि सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन के स्वयंभू जनरल काउंसिल और कनाडा स्थित 'नामित व्यक्तिगत आतंकवादी' गुरपतवंत सिंह के अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित घर और जमीन को जब्त कर लिया। यह पहली बार है कि एनआईए के किसी फरार आरोपी की संपत्ति यूए(पी)ए की धारा 33(5) के तहत जब्त की गई है।
भारत-कनाडाई हिंदुओं को दी धमकी
पन्नू पर पंजाब में 22 आपराधिक मामले हैं, जिनमें तीन देशद्रोह के मामले शामिल हैं। हाल ही में उसने भारतीय-कनाडाई हिंदुओं को देश छोड़कर भारत लौटने की धमकी दी थी। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर दोनों देशों के बीच बड़े राजनयिक विवाद के बीच एक वायरल वीडियो में पन्नू को यह कहते हुए सुना गया, "भारत-कनाडाई हिंदुओं, आपने कनाडा और कनाडाई संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को अस्वीकार कर दिया है। आपकी मंजिल है भारत। कनाडा छोड़ो, भारत जाओ।"
पन्नू ने कहा था कि खालिस्तान समर्थक सिख हमेशा कनाडा के प्रति वफादार रहे हैं। उन्होंने हमेशा कनाडा का पक्ष लिया है और उन्होंने हमेशा कानूनों और संविधान को बरकरार रखा है।












Click it and Unblock the Notifications