Khagaria Lok Sabha: 'कांग्रेस और BJP के अलावा अन्य दलों के नेता मंत्री तो बन सकते हैं प्रधानमंत्री नहीं'

Khagaria Lok Sabha Ground Report: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ चुका है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने विभिन्न लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर लोगों के बीच क्या है माहौल जानने के लिए बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र पहुंची।

वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता इंज़माम वहीदी ने लोगों से विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय जानी। सिकंदर यादव ने कहा कि खगड़िया का जितना विकास होना चाहिए वह नहीं हो पाया है। सांसद महबूब अली कैसर से ज्यादा काम स्थानीय प्रतिनिधित्व मनोहर यादव ने किया है। सांसद ने कई वादे किए हैं अगर वह पूरा हो जाये तो समझेंगे की विकास हुआ है।

Khagaria Lok Sabha people say they will vote india alliance, kya hai mahaul bihar news

सिकंदर यादव ने कहा कि केंद्र में भाजपा या फिर कांग्रेस ही सत्ता का सुख भोग सकती है। अन्य दलों के नेता मंत्री तो बन सकते हैं प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अभी पांच साल और रहना ज़रूरी है। भाजपा की तरफ़ से जो भी उम्मीदवार होगा, उसे वोट करेंगे।

रंजीत कुमार ने कहा कि सांसद महबूब अली कैसर ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया है। जो काम करेगा उसे ही वोट करेंगे। जो काम करेगा उन्हें ही वोट करेंगे। इस बार महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) को वोट करेंगे। संतोष कुमार यादव ने कहा कि दो बार महबूब अली कैसर सांसद रह चुके हैं। खगड़िया में रोड काफी ख़राब है, सभी गाड़ियों को बाइपास से ले जाने को लोग मजबूर हैं।

Recommended Video

    'कांग्रेस और BJP के अलावा अन्य दलों के नेता मंत्री तो बन सकते हैं प्रधानमंत्री नहीं'

    गाड़ियों का गुज़ारना हादसों को निमंत्रण देने के बराबर है। स्थानीय सांसद को चाहिए था कि रोड निर्माण सही से करवायें। संतोष कुमार यादव ने कहा कि इस बार वोट महागठबंधन को देंगे। जाति, धर्म और अन्य मुद्दे नहीं सिर्फ़ विकास की शर्तों पर वोट करेंगे। वीडियों में आप देख सकते हैं कि जनता के बीच क्या माहौल है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+